{"_id":"5c09820bbdec22417a2ed26e","slug":"151544126987-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार में गोवंशीय पशु का मांस ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार, दो भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी कार में गोवंशीय पशु का मांस ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार, दो भागे
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोतवाली पुलिस ने लग्जरी कार से गोवंशीय पशु का मांस लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। हालांकि पुलिसकर्मियों में कोई घायल नहीं हुआ है। यह खुलासा पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर किया।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे करीब मुखबिर ने सूचना दी गवां की ओर से संभल की ओर लग्जरी कार में गोवंशीय पशु का मांस तीन कारोबारी लेकर जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस को देख आरोपियों ने कार की रफ्तार को बढ़ा दिया और फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को घेर लिया। जिसमें जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर अन्तर्गत गांव लालपुर कनेटा निवासी आमिर हाथ आ गया।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। उसने भागे लोगों के नाम अमरोहा के थाना सैदनगली के गांव उझारी निवासी शाबू और बुलंदशहर के अनुपशहर अंतर्गत गांव निवासी चमन बताया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के कब्जे से साढ़े तीन क्विंटल गोवंशीय मांस, उपकरण और लग्जरी कार बरामद की गई है। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।