फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   व्हाट्स एप ग्रुप अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले शिक्षक पर दर्ज होगी रिपोर्ट

व्हाट्स एप ग्रुप अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले शिक्षक पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Wed, 31 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले शिक्षक पर अब कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कसा जाएगा। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षक के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश विद्यालय के प्रबंधक को दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय न्यूज नाम से एक व्हाट्स ग्रुप बना है। इस ग्रुप में जिले के तमाम माध्यमिक शिक्षक और प्रधानाचार्य सदस्य हैं। ग्रुप में शामिल एक शिक्षक के मोबाइल नंबर से सोमवार को दोपहर एक अश्लील वीडियो पोस्ट किया गया था। यह वीडियो, जिसने भी देखा उसी व्यक्ति ने निंदा की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने वीडियो का संज्ञान लिया। इस संबंध में विद्यालय के प्रबंधक के नाम पत्र जारी किया जिसमें कहा गया है कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। पत्र में शिक्षक द्वारा भेजी गई अश्लील पोस्ट का उल्लेख करते हुए सभी प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को उसकी प्रति भेजी गई है। उनसे कहा गया है कि वे इस शिक्षक को किसी भी जिम्मेदारी के पद पर कभी नियुक्त न करें। कार्रवाई के लिए आदेश जारी होने के बाद व्हाट्स ग्रुप में शिक्षकों ने स्वागत किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश की प्रति जिलाधिकारी, संयुक्त निदेशक द्वादश मंडल को भेजी है। साथ ही संबंधित विद्यालय के प्रबंधक को एफआईआर दर्ज कराने के बाद दर्ज रिपोर्ट की प्रति दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


शिक्षक का मोबाइल बंद, प्रबंधक से ली गई जानकारी
संभल। जब से अश्लील वीडियो का मामला प्रकाश में आया है तब से वीडियो पोस्ट करने वाले निजी शिक्षक का मोबाइल स्विच आफ है। डीआईओएस कार्यालय से सीपी सिंह ने उनसे बातचीत का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने इंटर कालेज के प्रबंधक से कहा कि नौकरी से बर्खास्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन










अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले शिक्षक पर होगी रिपोर्ट
जिला विद्यालय निरीक्षक ने इंटर कालेज के प्रबंधक को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed