फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   प्रेमी युगल का वीडियो वायरल करने में दो युवक गिरफ्तार, मारपीट में किया गया चालान

प्रेमी युगल का वीडियो वायरल करने में दो युवक गिरफ्तार, मारपीट में किया गया चालान

Tue, 04 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मक्का के खेत में एक संग पकड़े गए प्रेमी युगल को कुछ युवाओं ने थप्पड़ मारे और नसीहत देकर छोड़ा। इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक और युवती के परिजनों को जानकारी मिली तो पंचायत बैठी और मामला रफादफा हो गया लेकिन जब यह प्रकरण मीडिया की सुर्खियों में छाया तो पुलिस ने संज्ञान लिया और वीडियो वायरल करने के वाले तीन युवकों को चिह्नित किया। उनमें से दो युवकों को सोमवार को पकड़ा गया। पीड़ित परिवार को बुलाकर बातचीत की पर उसने तहरीर देने से इनकार किया। जब पुलिस ने जोर दिया तो मारपीट करने के आरोप में पीड़ित परिवार ने तहरीर दी और इस मामले में पुलिस ने मारपीट के आरोप में दो युवकों का चालान किया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मक्का के खेत में प्रेमी युगल होने की जानकारी युवाओं को मिली। वे खेत में पहुंचे और युवक तथा युवती को एक संग पकड़ लिया। दोनों को मारपीट कर अपने तरीके से सजा दी। इसकी वीडियो बनाई जिसमें प्रेमी युगल के चेहरे भी बिल्कुल साफ नजर आ रहे थे। रविवार को जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उड़ते-उड़ते लड़की के परिजनों को पता लग गया। इसी मामले में गांव के कुछ रसूखदार लोगों ने वही पंचायत की है। इस संबंध में थाना हयातनगर थाना को भी कोई सूचना नहीं दी गई। थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने पूछने पर बताया गया कि मारपीट करने के आरोप में तहरीर आई थी जिस पर दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीसरे युवक की तलाश चल रही है। दो युवकों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed