{"_id":"5a4bd01b4f1c1b47198b4839","slug":"12-thousand-cash-and-clinics-stolen-from-the-clinic","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक से 12 हजार की नगदी और दवाएं चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लीनिक से 12 हजार की नगदी और दवाएं चोरी
unnao
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के बड़ा चौराहा स्थित एक क्लीनिक को निशाना बनाते हुए चोरों ने 12 हजार रुपये की नगदी और कीमती दवाएं पार कर दीं। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शहर के बड़ा चौराहा स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर की ऊपरी मंजिल पर राजेश श्रीवास्तव का दवाखाना है। सोमवार रात चोरों ने दवाखाना को निशाना बनाया। छत के रास्ते से दवाखाने में दाखिल हुए चोरों ने गोलक में रखे 12 हजार रुपये निकाल लिए।
साथ ही दवाखाने में रखी कीमती दवाएं भी उठा ले गए। मंगलवार की सुबह राजेश श्रीवास्तव के भाई प्रदीप दवाखाना खोलने पहुंचे। उन्हें ताला टूटा हुआ मिला। प्रदीप ने बड़े भाई राजेश को सूचना दी। दवाखाना के अंदर बिखरा सामान देख इनके होश उड़ गए। राजेश ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।