{"_id":"5bedcfe6bdec2269774f14ab","slug":"11542311910-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड पुलिस ने दबिश देकर किशोर को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उतराखंड पुलिस ने दबिश देकर किशोर को उठाया
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत थाना रुड़की पुलिस ने दबिश दी है। एक किशोर को पूछताछ के लिए उठाया है। दूसरे प्रदेश पुलिस की दबिश से हड़कंप मचा है। पुलिस किशोर को रुड़की साथ लेकर गई है।
गुरुवार को दोपहर सरायतरीन के एक मोहल्ला निवासी किशोर को हरिद्वार के रुड़की थाना पुलिस ने पकड़ा है। किशोर पर आरोपी का फोन का इस्तेमाल कराने का आरोप है। पुलिस किशोर को रुड़की साथ ले गई है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
रुड़की थाना से आई पुलिस के टीम प्रभारी विपिन शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई में उनके थाना क्षेत्र की एक युवती को युवक बहला फुसला कर ले गया था। उसमें आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी युवक ने 23 जुलाई को किशोर के फोन से दो बार रुड़की के एक परिचित को फोन किया।
विज्ञापन
पुलिस छानबीन में किशोर का नंबर प्रकाश में आया है। किशोर को पूछताछ के लिए ले जा रहे है। किशोर के पिता ने बताया कि वह सिलाई का काम सीख रहा है। मोहल्ले के अलावा कहीं नहीं जाता। किशोर का कहना है कि उसको याद नहीं किसने कब उसके फोन का इस्तेमाल किया है।