फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   परचून की दुकान से चोरों ने दो लाख का माल उड़ाया

परचून की दुकान से चोरों ने दो लाख का माल उड़ाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
परचून की दुकान में दो लाख की चोरी
विज्ञापन

खुर्जा। क्षेत्र के गांव मीरपुर में शुक्रवार रात चोरों ने परचून की दुकान का शटर तोड़कर दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव मीरपुर निवासी प्रवेश शर्मा की गांव में ही परचून की दुकान है। शुक्रवार देर रात किसी समय चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख की नकदी और परचून का सामान समेत करीब दो लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह जब प्रवेश दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की वारदात की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed