WI Inning
40/0 (3.1 ov)
Shai Hope 9(8)*
Jewel Andrew 20 (12)
IND elected to bowl
{"_id":"6a3df8035756b32ad0086725","slug":"women-t20-world-cup-south-africa-defeats-netherlands-by-88-runs-why-india-semifinal-hopes-face-new-pressure-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला टी20 विश्वकप: ब्रिट्स का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रन से हराया; भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
महिला टी20 विश्वकप: ब्रिट्स का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रन से हराया; भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
Fri, 26 Jun 2026 09:25 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 26 Jun 2026 09:25 AM IST
सार
महिला टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने ताजमिन ब्रिट्स के नाबाद 114 रन की बदौलत नीदरलैंड्स को 88 रन से हराया। इस जीत से उसके छह अंक हो गए और नेट रन रेट भी बेहतर हुआ। अब भारत पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का दबाव बढ़ गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।
विज्ञापन
ब्रिट्स
- फोटो : IANS
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप 2026 के 24वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। काउंटी ग्राउंड पर खेले गए मैच में प्रोटियाज टीम से मिले 209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
Trending Videos
भारत की क्यों बढ़ी परेशानी?
दक्षिण अफ्रीका ने 88 रनों की बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों के छह-छह अंक हैं। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ने अपने नेट रन रेट में भी काफी सुधार किया है। भारत की टेंशन इसलिए बढ़ी है क्योंकि उसका अगला मुकाबला यानी ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को बांग्लादेश से भिड़ना है। भारत को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। साथ ही यह मनाना होगा कि या तो दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश से हार जाए या फिर नेट रन रेट भारत से बेहतर नहीं कर पाए।
ग्रुप A की अंक तालिका

| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 8 | +4.724 |
| भारत | 4 | 3 | 1 | 6 | +2.268 |
| दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 6 | +0.734 |
| बांग्लादेश | 4 | 2 | 2 | 4 | -0.849 |
| पाकिस्तान (बाहर) | 4 | 0 | 4 | 0 | -2.831 |
| नीदरलैंड्स (बाहर) | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.640 |
विज्ञापन
विज्ञापन
नीदरलैंड्स की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम को फेबे मोलकेनबोअर और सान्या खुराना ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। सान्या ने 30 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों की मदद से 36 रन बनाए। वहीं, फेबे ने 41 रनों का योगदान दिया। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरीं स्टेरे कालिस ने 26 रन बनाए, जबकि बैबेट डी लीडे 11 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।
इसके बाद नीदरलैंड्स ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम मुश्किल से 100 रनों का आंकड़ा पार कर सकी। नीदरलैंड्स की छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहीं। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, क्लोई ट्रायोन ने चार ओवर के स्पेल में 16 रन देकर दो विकेट निकाले।

दक्षिण अफ्रीका की पारी
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में एक विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 208 रन लगाए। टीम को कप्तान एल वोल्वार्ट और ताजमिन ब्रिट्स ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 13.3 ओवर में 121 रन जोड़े। वोल्वार्ट ने 36 गेंदों में छह चौकों की मदद से 45 रन बनाए।
वहीं, ब्रिट्स ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। ब्रिट्स ने 69 गेंदों में 114 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, अंत के ओवरों में एनेरी डेर्कसेन ने महज 16 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। गेंदबाजी में नीदरलैंड्स की तरफ से एकमात्र विकेट हन्ना लैंडहीर ने चटकाया।