फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Virat Kohli send letter for transfer Elephant number 44 from Jaipur

हाथी के साथ हुए बुरे बर्ताव पर भावुक हुए कोहली, सलामती के लिए लिखा पत्र

Thu, 29 Nov 2018 07:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli send letter for transfer Elephant number 44 from Jaipur
virat kohli

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को पीपल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमल्स (पेटा) की ओर से राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर 'नंबर 44' से पहचाने जाने वाले हाथी को पुनर्वास केंद्र में भेजने की मांग की है।

विज्ञापन


अमेरिकी पर्यटकों के एक समूह ने पिछले साल जून में आमेर किले में आठ लोगों को बेहद हिंसक तरीके से हाथी को पीटते हुए देखा था और इस हाथी को इस्तेमाल अब भी सवारी ढोने के लिए किया जा रहा है। कोहली ने पत्र में लिखा, 'पेशेवर क्रिकेटर के रूप में मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है, लेकिन जब मुझे 'नंबर 44' पर पिछले साल घृणित हमले का पता चला तो मुझे काफी शर्म महसूस हुई।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जानवरों के खिलाफ हिंसा पूरी तरह से अस्वीकार्य है, गैरकानूनी शब्द का जिक्र करने की जरूरत की नहीं है, हमारे देश में हाथी के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं हो सकता। मैं आपसे विनती करता हूं कि आप नंबर 44 को प्रतिष्ठित पुनर्वास केंद्र में भेजने में मदद करें जिससे कि उसे वह देखरेख मिल सके जिसकी उसे जरूरत है, वह अपने जैसे दूसरों से घुल मिल सके और चेन, उत्पीड़न और डर के बिना जी सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोहली के पत्र में बाद पेटा भारत ने राजस्थान वन विभाग के मुख्य वनजीव वॉर्डन को शिकायत दी जिसके बाद 'नंबर 44' के संरक्षक वसीद खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उसे इस उत्पीड़न के लिए दोषी ठहराया गया।

नोटिस में कहा गया है कि जयपुर चिड़ियाघर के क्षेत्रीय वन अधिकारी की जांच और अमेरिकी चश्मदीदों द्वारा मुहैया कराई गई तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि हाथी के साथ क्रूर बर्ताव किया गया जो कई वन्य जीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन है।

जयपुर पुलिस ने भी हाथी के साथ दुर्व्यवहार और लोगों को खतरे में डालने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 429 और 289 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed