{"_id":"6982dffb7aea74547a05032d","slug":"t20-world-cup-why-india-are-the-biggest-threat-to-other-teams-six-hitting-and-run-rate-strength-2026-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत अन्य टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा क्यों?: पिछले 27 महीनों में 1081 छक्के लगाए, हर 10वीं गेंद पर जड़ा सिक्स","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत अन्य टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा क्यों?: पिछले 27 महीनों में 1081 छक्के लगाए, हर 10वीं गेंद पर जड़ा सिक्स
Wed, 04 Feb 2026 12:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:24 PM IST
सार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत सिर्फ पसंदीदा टीम नहीं, बल्कि सबसे आक्रामक, संतुलित और डर पैदा करने वाली टीम बनकर उभरा है। छक्कों की संख्या, रनरेट, 200+ स्कोर और व्यक्तिगत रिकॉर्ड, हर पैमाने पर भारत बाकी टीमों से आगे है। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो भारत को हराना ही विश्व कप की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2026
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के सामने आगामी टी20 विश्व कप में दो बड़े लक्ष्य हैं। पहला खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनने का और दूसरा तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया इन दो लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए उतरेगी। आंकड़े भी बताते हैं कि भारत में वो दमखम है, जिससे टीम खिताब का बचाव करने में सफल रह सकती है।
अक्तूबक 2023 से अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन सिर्फ शानदार नहीं, बल्कि दबदबा कायम करने वाला रहा है। इस अवधि में भारत ने 48 मुकाबले जीते और सिर्फ आठ हारे हैं। सुपर ओवर को अलग कर दें तो भारत 3-0 से वहां भी अजेय रहा है।
इसका सीधा संदेश है कि टीम इंडिया सिर्फ मैच नहीं जीत रही, बल्कि मैचों को नियंत्रित भी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया इस दौरान दूसरी सबसे सफल टीम रही है, लेकिन 28 जीत और 13 हार का उनका रिकॉर्ड भारत से काफी पीछे है। यही अंतर भारत को बाकी टीमों से अलग करता है।

भारतीय बल्लेबाज
- फोटो : ANI
रनरेट और 200+ स्कोर: भारत सबसे आगे
भारत की बल्लेबाजी की असली पहचान उसके रनरेट और बड़े स्कोर हैं। 9.69 का औसत रनरेट और 62 मैचों में 20 बार 200 से ज्यादा रन, ये आंकड़े बताते हैं कि भारत अब हर मैच में विपक्षी गेंदबाजी पर हावी रहने की मानसिकता के साथ उतरता है।

न्यूजीलैंड सीरीज ने दिखाया भारत का असली रूप
हालिया न्यूजीलैंड सीरीज में भारत ने पांच पारियों में तीन बार 200 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 271 रन का विशाल स्कोर भी शामिल था। इतना ही नहीं, तीसरे मैच में 154 रन का लक्ष्य सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया। इस सीरीज में भारत का रनरेट 12.35 रहा, जो टॉप टीमों के खिलाफ खेली गई किसी भी टी20 सीरीज में दूसरा सर्वश्रेष्ठ है।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी गेंदबाजों के लिए डर
अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह, यह बल्लेबाजी क्रम सिर्फ गहराई वाला नहीं, बल्कि हर ओवर में मैच बदलने की क्षमता रखता है। भले ही संजू सैमसन फॉर्म से जूझ रहे हों, लेकिन बाकी बल्लेबाज इस कमी को पूरी तरह ढक देते हैं।
छक्कों में भारत का दबदबा
टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ियों के आंकड़े देखें तो भारत के बल्लेबाजों ने अक्तूबर 2023 से अब तक 1081 छक्के लगाए हैं। भारतीय बल्लेबाज हर 10.99 गेंद में एक छक्का लगा रहे हैं। यह सभी टीमों में सबसे बेहतर है।

अभिषेक शर्मा: छक्कों का बादशाह
व्यक्तिगत स्तर पर अभिषेक शर्मा इस दौर के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने 249 छक्के लगाए हैं, जो कि सबसे ज्यादा है। अभिषेक ने हर 6.78 गेंदों में एक छक्का लगाया और 200+ का स्ट्राइक रेट उन्हें बाकी सभी से अलग बनाता है। अभिषेक के अलावा ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी हर 11 गेंदों से कम में छक्का लगाने वालों की सूची में हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए बुरा सपना है।

10+ छक्कों वाली पारियां: भारत सबसे आगे
अक्तूबर 2023 के बाद भारत के बल्लेबाजों ने नौ बार किसी एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। किसी भी दूसरी टीम का आंकड़ा तीन से ज्यादा नहीं। अभिषेक शर्मा अकेले ही चार बार यह कारनामा कर चुके हैं, जो किसी भी अन्य पूरी टीम से ज्यादा है।

विपक्षी टीमों के लिए चेतावनी
फिन एलेन, डेवाल्ड ब्रेविस, मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी चुनौती देंगे, लेकिन आंकड़े साफ बताते हैं कि भारत को रोकना ही अन्य टीमों के लिए टूर्नामेंट की सबसे बड़ी चुनौती होगी।