{"_id":"699a76a5e810d7473d081e69","slug":"t20-world-cup-super-8-clash-india-set-for-high-voltage-battle-against-south-africa-weather-and-pitch-report-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Super-8: ग्रुप स्टेज में अजेय रहीं दो टीमों की टक्कर, किसका रुकेगा विजय रथ? जानें पिच और मौसम का हाल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs SA Super-8: ग्रुप स्टेज में अजेय रहीं दो टीमों की टक्कर, किसका रुकेगा विजय रथ? जानें पिच और मौसम का हाल
Sun, 22 Feb 2026 09:07 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:07 AM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमों ने अब तक अजेय प्रदर्शन किया है। अहमदाबाद की बल्लेबाजी-मददगार पिच और साफ मौसम के बीच दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। मुकाबला बराबरी का है, लेकिन जो टीम दबाव को बेहतर संभालेगी, वही जीत की दावेदार बनेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ANI
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होने जा रहा है। यह हाईवोल्टेज मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी, जबकि साउथ अफ्रीका भी पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनौती पेश करेगा।
यह मुकाबला रविवार शाम सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीते और सुपर-8 में जगह बनाई। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ अंक तालिका के लिहाज से नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है। आज दोनों टीमों में से किसी एक का विजय रथ रुक जाएगा।

बल्लेबाजी की जंग
भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस समय बेहतरीन लय में नजर आ रही है। ईशान किशन ने चार मैचों में 202 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 162 रन बनाकर टीम को मजबूती दी है। दोनों बल्लेबाज विरोधी गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बनाने की क्षमता रखते हैं।
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैचों में 178 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 187 रहा है। उनके अलावा क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं। रेयान रिकेल्टन भी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

गेंदबाजी का संतुलन
भारतीय गेंदबाजी आक्रमण भी प्रभावशाली रहा है। वरुण चक्रवर्ती ने अब तक चार मैचों में नौ विकेट लेकर बल्लेबाजों के लिए पहेली खड़ी कर दी है। उनके साथ जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम को अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कगिसो रबाडा और एनरिक नोर्त्जे जैसे तेज गेंदबाज भारत की मजबूत बल्लेबाजी को रोकने की कोशिश करेंगे।

पिच और मौसम रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 173 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत 151 रन रहता है। मौसम की बात करें तो मैच के दिन आसमान साफ रहने की संभावना है। बारिश की कोई आशंका नहीं है, जिससे दर्शकों को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

संभावित असर
दोनों टीमें संतुलित और आत्मविश्वास से भरी हैं। जहां भारत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विविध गेंदबाजी पर भरोसा करेगा, वहीं दक्षिण अफ्रीका कप्तान मार्करम की अगुवाई में कड़ी टक्कर देने को तैयार है। यह मुकाबला सुपर-8 की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

दोनों टीमें
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान),अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज।
द. अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स, रेयान रिकेल्टन।