फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shane Warne was related to many controversies including obscene call to nurse

शेन वॉर्न: डोपिंग की वजह से विश्व कप से हुए थे बाहर, जानें कब-कब विवादों की वजह से आए थे चर्चा में

Fri, 04 Mar 2022 08:17 PM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 04 Mar 2022 08:17 PM IST
सार

शेन वॉर्न का विवादों से गहरा नाता रहा था। इसकी शुरुआत साल 2003 से हुई जब उन्हें क्रिकेट विश्व कप टीम में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
Shane Warne was related to many controversies including obscene call to nurse
Shane Warne - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न का थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर ने पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों को सकते में डाल दिया। उनका शुमार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में किया जाता था। उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी में दुनिया के सभी बल्लेबाजों को फंसाया था। वॉर्न एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के बावजूद विवादों में भी रहे। चाहे बात डोप टेस्ट में फंसने की हो या अनगिनत महिलाओं से संबंध की, वह हमेशा चर्चा में रहे। 

विज्ञापन


डोप टेस्ट में हुए थे फेल 
शेन वॉर्न का विवादों से गहरा नाता रहा था। साल 2003 क्रिकेट विश्व कप टीम में उन्हें शामिल किया गया था। दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का डोप टेस्ट हुआ जिसमें शेन वॉर्न फेल हो गए थे। इसके चलते उन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। अपने बचाव में उन्होंने कहा था कि मैंने मां के कहने पर दवा ली थी। हालांकि वॉर्न ने इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी भी की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुकी को पिच के बारे में बताया
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न पर मार्क वॉ के साथ बुकी को पिच से संबंधित जानकारी देने का आरोप लगा था। इसका खुलासा इन दोनों खिलाड़ियों ने खुद किया था। दोनों क्रिकेटरों का कहना था कि साल 1994 में सिंगर कप के दौरान मौसम और पिच से जुड़ी जानकारी उन्होंने बुकी के साथ साझा की थी।  

नर्स को भेजे अश्लील मैसेज
साल 2000 में ब्रिटेन की एक नर्स ने शेन वॉर्न पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। हालांकि शेन वॉर्न उस समय शादी-शुदा थे। बाद में वॉर्न ने भी स्वीकार किया था कि उन्होंने नर्स के अश्लील मैसेज भेजे थे। उन दिनों वॉर्न ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के उपकप्तान थे जिसके बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया। 

सेक्स स्कैंडल में फंसे
2006 में शेन वॉर्न का नाम एक सेक्स स्कैंडल में भी आया था। एमटीवी प्रेजेंटर कॉरैली इचोल्ट्ज और एम्मा के साथ उनकी न्यूड फोटोज वायरल हो गई थीं। दोनों मॉडल्स के साथ वार्न की फोटो एक ब्रिटिश मैगजीन में छपी थी। वार्न का नाम और भी कई महिलाओं के साथ भी जुड़ा था।


कई अफेयर्स और तलाक
2007 में वॉर्न की पत्नी की उनसे अलग होने की खबरें आईं और दोबारा साथ रहने लगे थे। हालांकि, कुछ समय बाद वह फिर अलग हो गए जब उनकी पत्नी ने किसी और महिला के साथ उनके चैट के बारे में जानकारी दी। उनका वैवाहिक रिश्ता अधिक नहीं चल पाया। इसके बाद ब्रिटिश एक्ट्रेस लिज हार्ले के साथ भी उनका संबंध रहा। कुछ समय बाद लिज ने भी उनको यह आरोप लगाते हुए छोड़ दिया कि वार्न के पोर्न स्टार से संबंध हैं।

पॉर्न स्टार से हाथापाई
सितंबर 2017 में उन पर पॉर्न स्टार वलेरी फॉक्स के साथ लंदन के नाइट क्लब में हाथापाई का आरोप भी लगा था। वलेरी फॉक्स ने तब चोटिल आंखों के साथ वाली अपनी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उन्होंने उस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, आप मशहूर हस्ती हैं, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि किसी औरत पर हाथ उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed