फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   SA vs WI Playing 11: South Africa-West Indies Clash to Clarify Semifinal Race, India Back Markram team Preview

SA vs WI Playing-11: दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच मैच से साफ होगी तस्वीर, भारत चाहेगा मार्करम की टीम जीते

Thu, 26 Feb 2026 02:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Feb 2026 02:46 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज, दोनों टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं। दोनों ही टीमों ने अपने-अपने पिछले पांच टी20 मुकाबले जीते हैं। दोनों ही टीमें अब तक अजेय हैं। इन दोनों के बीच टक्कर सेमीफाइनल की तस्वीर कुछ हद तक साफ कर देगी।

विज्ञापन
SA vs WI Playing 11: South Africa-West Indies Clash to Clarify Semifinal Race, India Back Markram team Preview
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : IANS

विस्तार

 टी20 विश्वकप 2026 में आज दो मुकाबले हैं। भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबला है। हालांकि, इससे पहले होने वाले दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले से ही तस्वीर कुछ हद तक साफ हो जाएगी। भारत-जिम्बाब्वे मैच शाम सात बजे से चेन्नई के चेपॉक में, जबकि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच दोपहर तीन बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छी बात यह है कि उसने भारत के खिलाफ पिछला मुकाबला भी यहीं खेला था। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत चाहेगा कि एडेन मार्करम की टीम यह मुकाबला जीते। अगर दक्षिण अफ्रीका यह मैच जीतता है और भारत भी जिम्बाब्वे को हराने में कामयाब रहता है तो फिर एक मार्च को भारत-वेस्टइंडीज के बीच वर्चुअल नॉकआउट होगा।
विज्ञापन

इस विश्वकप में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का ग्रुप स्टेज में सफर शानदार रहा।
  • इस टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 35 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को 30 रन से हराया।
  • नेपाल के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की और फिर इसके बाद इटली को 42 रन से परास्त किया।
  • अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंदकर वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में +5.350 नेट रन रेट के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है।

इस विश्वकप में द. अफ्रीका का प्रदर्शन
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीकी टीम +3.800 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है।
  • इस टीम ने कनाडा के खिलाफ अपना पहला मैच 57 रन से जीता था, जिसके बाद अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में मात दी।
  • न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त देने के बाद यूएई के खिलाफ छह विकेट से जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने अपने ग्रुप स्टेज अभियान का अंत शीर्ष पर रहकर किया।
  • इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 76 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने सुपर-8 अभियान का दमदार आगाज किया।

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड
दोनों देशों के बीच अब तक 29 बार टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है। वेस्टइंडीज ने इस दौरान 15 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 14 मैच जीते। दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत 31 जनवरी को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान हुई थी, जिसमें वेस्टइंडीज ने छह रन से जीत हासिल की थी। हालांकि, यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से अपने नाम की थी।
विज्ञापन

टी20 विश्वकप में पांच बार भिड़ीं दोनों टीमें
टी20 विश्वकप में दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से दक्षिण अफ्रीका ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को एक बार जीत मिली है। वेस्टइंडीज ने पिछली और आखिरी बार टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को साल 2016 में हराया था। तब वेस्टइंडीज ने नागपुर में तीन विकेट से जीत दर्ज की थी और फिर खिताब भी अपने नाम किया था। संयोग की बात यह है कि तब भी टी20 विश्वकप मैच भारत में ही खेला गया था और इस बार भी दोनों के बीच टी20 विश्वकप मुकाबला भारत में ही है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी 10 साल के इंतजार को खत्म करना चाहेंगे।

पिच और मौसम
अहमदाबाद में एक बार फिर भीषण गर्मी वाला दिन रहने की संभावना है। दोपहर तीन बजे मैच की शुरुआ है और इस समय खिलाड़ियों को गर्म मौसम से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस मुकाबले के लिए पिच नंबर सात फिक्स की गई है, जो लाल मिट्टी की सतह है। लाल मिट्टी की पिच पर आमतौर पर अतिरिक्त उछाल (बाउंस) देखने को मिलता है, हालांकि पिछले मैच में ऐसा ज्यादा नजर नहीं आया था। कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही है, खासकर दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप को देखते हुए यहां बड़े स्कोर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
  • वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
  • दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

कहां देख सकते हैं दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच
टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed