{"_id":"60748f618ebc3e2468655547","slug":"rr-vs-pbks-sanju-samsons-record-century-already-broke-many-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: संजू सैमसन ने बतौर कप्तान जड़ा तूफानी शतक, पहले ही मैच में रच दिया इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: संजू सैमसन ने बतौर कप्तान जड़ा तूफानी शतक, पहले ही मैच में रच दिया इतिहास
Tue, 13 Apr 2021 12:17 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में पहली बार कप्तानी करने उतरे संजू सैमसन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जबरदस्त बल्लेबाजी की। राजस्थान रॉयल की अगुवाई करते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ रन बरसाए और अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने कई कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन
सैमसन ने आईपीएल में बतौर कप्तान पहले ही मैच में शतक जड़ दिया। यह उनका आईपीएल करियर का तीसरा शतक रहा। वह डेब्यू कप्तान के रूप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले श्रेयस अय्यर (93) से आगे निकल गए हैं। यही नहीं संजू पहले ही कप्तानी मैच में शतक लगाने वाले आईपीएल के पहले और एकमात्र खिलाड़ी भी बन गए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे संजू ने महज 63 गेंदों में 119 रन ठोके। हालांकि आखिरी तक अपनी टीम के लिए संघर्ष करने के बावजूद वह उसे जीत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन
संजू ने अपनी यादगार पारी के दौरान 12 चौके और सात छक्के जड़े। वह भले ही अपनी टीम को इस मैच में जीत नहीं दिला पाए लेकिन उन्हें उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।