फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rayudu, Bangar Hail Sunil Narine As One Of IPL’s Greatest Ever Players IPL 2026

IPL 2026: 'आईपीएल इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी', सुनील नरेन की तारीफ में रायुडू और बांगड़ ने पढ़े कसीदे

Sun, 17 May 2026 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 May 2026 01:44 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक बार फिर मैच जिताऊ प्रदर्शन कर अपनी महानता साबित की। उनके शानदार स्पेल के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू और संजय बांगर ने नरेन को आईपीएल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शामिल बताया। रायुडू ने तो उन्हें आईपीएल का सबसे महान खिलाड़ी तक कह दिया। 200वें आईपीएल मैच में नरेन ने 2/29 का स्पेल डालकर केकेआर को 29 रन से जीत दिलाई।

विज्ञापन
Rayudu, Bangar Hail Sunil Narine As One Of IPL’s Greatest Ever Players IPL 2026
सुनील नरेन - फोटो : IPL

विस्तार

सुनील नरेन ने आईपीएल 2026 में एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200वें आईपीएल मैच में नरेन ने 2/29 का शानदार स्पेल डालकर कोलकाता नाइट राइडर्स को अहम जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उनके इस प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू और पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने उनकी जमकर तारीफ की। दोनों ने नरेन को आईपीएल इतिहास के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल बताया।
विज्ञापन

रायुडू बोले - मेरे लिए वही सबसे महान खिलाड़ी
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के ‘टाइमआउट’ शो में अंबाती रायुडू ने नरेन को आईपीएल इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी करार दिया। रायुडू ने कहा, 'मेरे हिसाब से वह आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में कई महान खिलाड़ी आए, लेकिन यह खिलाड़ी हमेशा सबसे अलग नजर आता है। मेरे लिए वह सूची में सबसे ऊपर हैं।' रायुडू ने यह भी बताया कि बल्लेबाजों के लिए नरेन को खेलना हमेशा बेहद मुश्किल रहा है।

उन्होंने कहा, 'राशिद खान की गेंदें अक्सर तेजी से बल्ले पर आती हैं, लेकिन सुनील नरेन की गेंद पिच पर रुकती है। उनकी गेंद कभी सीधे बल्ले पर स्किड नहीं करती। बल्लेबाज के तौर पर उनके खिलाफ खेलते समय आपका संतुलन बिगड़ जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगड़ ने कहा - वह लीग के लीजेंड हैं
संजय बांगड़ ने भी नरेन की निरंतरता और लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने नरेन को लीग का लीजेंड बताया। बांगड़ ने कहा, 'इस लीग में कई बड़े नाम खेले हैं, लेकिन लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन करना बहुत बड़ी बात है। उनकी गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठे, उन्हें कई मुश्किलों से गुजरना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुद को ढाला और लगातार सफल रहे।' उन्होंने आगे कहा, 'वह अपनी गेंदों को दोनों तरफ घुमाते हैं और बल्लेबाजों के मन में संदेह पैदा करते हैं। यही गुण उन्हें इस लीग का लीजेंड बनाते हैं।'
विज्ञापन

15 साल से बल्लेबाजों पर भारी
संजय बांगड़ ने यह भी कहा कि आईपीएल में इतने वर्षों के दौरान बहुत कम बल्लेबाज नरेन पर हावी हो पाए हैं। उन्होंने कहा, 'लोगों ने उन्हें स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, बैकफुट से मारने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी उन्हें वैसे नहीं खेला जैसे बाकी स्पिनरों को खेला जाता है। पिछले 12-13 वर्षों में कोई बल्लेबाज उन पर पूरी तरह हावी नहीं हो पाया।' बांगड़ ने यह भी खुलासा किया कि ऑफ-एयर बातचीत में रायुडू ने माना कि वह नरेन के खिलाफ ज्यादातर सिंगल-डबल लेकर खेलना पसंद करते थे।

आंकड़े भी बताते हैं नरेन की महानता
नरेन आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। 2012 से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे नरेन ने टीम को तीन आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 2012 में 24 विकेट लेकर केकेआर को पहला खिताब दिलाया था। इसके बाद 2014 में 21 विकेट और 2024 के खिताबी अभियान में 17 विकेट झटके। 205 विकेट के साथ वह आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। खास बात यह है कि अपने पूरे आईपीएल करियर में उनका इकॉनमी रेट कभी भी आठ रन प्रति ओवर से ऊपर नहीं गया। आईपीएल के बल्लेबाजों के दौर में भी नरेन का यह रिकॉर्ड उनकी महानता को और खास बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed