फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   R Ashwin Heartbroken After Seeing Ricky Ponting Alone Following PBKS’ Sixth Straight Defeat

IPL 2026: लगातार छह हार ने बिगाड़ा पंजाब किंग्स का खेल, अकेले बैठे रिकी पोंटिंग की तस्वीर देख भावुक हुए अश्विन

Mon, 18 May 2026 11:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 May 2026 11:43 AM IST
सार

पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार के बाद टीम का प्लेऑफ सपना लगभग टूटता नजर आ रहा है। धर्मशाला में आरसीबी से हार के बाद हेड कोच रिकी पोंटिंग की अकेले बैठे तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। पूर्व भारतीय स्पिनर अश्विन ने इस दृश्य को पावरफुल तस्वीर बताया और पंजाब किंग्स के फैसलों पर सवाल उठाए। अश्विन ने कहा कि टीम ने क्रिकेटिंग जरूरतों से ज्यादा बिजनेस को प्राथमिकता दी, जिसका नुकसान अब साफ दिख रहा है।

विज्ञापन
R Ashwin Heartbroken After Seeing Ricky Ponting Alone Following PBKS’ Sixth Straight Defeat
पोंटिंग और अश्विन - फोटो : IPL/BCCI/ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स अब लगातार हार के कारण प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार टीम की लगातार छठी हार रही। धर्मशाला में मैच खत्म होने के बाद रिकी पोंटिंग डगआउट में अकेले बैठे नजर आए। पहाड़ों के बीच उदास बैठे पोंटिंग की तस्वीर तेजी से वायरल हुई और कई क्रिकेट फैंस के लिए यह भावुक पल बन गया।
विज्ञापन

अश्विन ने बताया दमदार तस्वीर
अपने यूट्यूब शो पर बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, 'मैंने मैच के बाद टीवी पर एक बहुत दमदार तस्वीर देखी। रिकी पोंटिंग डगआउट में अकेले आगे झुककर बैठे थे। उनके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होगा। एक समय पंजाब टॉप-2 में जाने की मजबूत दावेदार लग रही थी, लेकिन अब उन्हें खुद से पूछना पड़ रहा होगा कि आखिर गलती कहां हुई।' अश्विन ने यह भी बताया कि वह खुद 2018 में इसी स्थिति का हिस्सा रह चुके हैं और जानते हैं कि लगातार हार टीम पर कितना असर डालती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घरेलू मैदानों पर उठाए सवाल
अश्विन ने पंजाब किंग्स के दो घरेलू मैदान रखने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुल्लांपुर और धर्मशाला की परिस्थितियों में काफी फर्क है, जिससे खिलाड़ियों को तालमेल बैठाने में दिक्कत हुई। उन्होंने कहा, 'मुल्लांपुर और धर्मशाला की पिच और बाउंस में बड़ा अंतर है। युवा और विदेशी खिलाड़ी भी संघर्ष कर रहे हैं। अगर पंजाब इन घरेलू मैचों में से एक भी जीत जाता, तो आज तस्वीर अलग होती।'
विज्ञापन

'बिजनेस से ज्यादा क्रिकेट जरूरी'
अश्विन ने फ्रेंचाइजी प्रबंधन पर भी निशाना साधा और कहा कि क्रिकेटिंग जरूरतों से ज्यादा बिजनेस को महत्व देना टीम पर भारी पड़ा। उन्होंने कहा, 'अगर यह सिर्फ बिजनेस के लिए किया गया है तो ठीक, लेकिन अगर आपको जीतना और क्वालिफाई करना है तो ऐसी गलतियां नहीं कर सकते। रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर दोनों बेहद निराश होंगे।' अब पंजाब किंग्स को सीजन के आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना करना है, जहां हार के साथ उनका सफर लगभग खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed