फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   PCB Says Indian Cricket Team is afraid of Pakistan Cricket Team

PCB का भारत पर निशाना, कहा पाक से डरती है टीम इंडिया

Thu, 06 Jul 2017 09:05 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Thu, 06 Jul 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
PCB Says Indian Cricket Team is afraid of Pakistan Cricket Team
शहरयार खान - फोटो : Dawn
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान ने कहा है कि टीम इंडिया पाकिस्तान क्रिकेट टीम से डरती है। हार के डर के कारण भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती। दोनों टीमों के बीच 2012 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। हाल ही में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रनों से हराया था। इस जीत ने पीसीबी मुखिया के आत्मविश्वास को काफी बढ़ा दिया है। वो इस बहाने भारतीय टीम को चुनौती पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच क्रिकेट के रिश्ते भी बिगड़ गए थे। जिस वजह से 2012 की सीरीज छोड़ दे तो दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में ही साथ खेलती नजर आती हैं। आईसीसी के मैचों में हमेशा भारत का ही पलड़ा भारी रहा है लेकिन एक जीत ने ही पीसीबी अध्यक्ष को आत्मविश्वास से लबरेज कर दिया है।
विज्ञापन


आईसीसी विश्वकप और वर्ल्ड टी20 में खेले सारे 11 मैच भारत ने अपने नाम किए हैं, वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में मामला 2-2 से बराबर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक शहरयार खान ऐसा सोचते हैं कि भारतीय टीम इसलिए लगातार द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इंकार करती आई है क्योंकि वो पाकिस्तान टीम से खौफ खाती है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा खिलाड़ियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शहरयार खान ने कहा, "चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद मैंने द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारतीय टीम को न्योता दिया लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि वो हमारे साथ खेलने से डरते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed