फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   MS Dhoni Injured Again? Stephen Fleming Reveals Why CSK Star Missed GT Clash

IPL 2026: क्या फिर चोटिल हो गए एमएस धोनी, गुजरात के खिलाफ क्यों नहीं खेले? कोच फ्लेमिंग ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 26 Apr 2026 10:57 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 26 Apr 2026 10:57 PM IST
सार

एमएस धोनी की काफ इंजरी फिर उभरने के कारण वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं खेल पाए। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि वॉर्म-अप मैच में उन्हें दोबारा चोट लगी, जिसके चलते टीम ने जोखिम नहीं लिया। उनकी गैरमौजूदगी में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
MS Dhoni Injured Again? Stephen Fleming Reveals Why CSK Star Missed GT Clash
धोनी और फ्लेमिंग - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर फैंस एक बार फिर चिंता में हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उनकी गैरमौजूदगी पर टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा अपडेट दिया है।
विज्ञापन

धोनी की चोट फिर बनी परेशानी
फ्लेमिंग ने खुलासा किया कि धोनी की पुरानी पिंडली (काफ) की चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई थी और अब उसमें फिर से दिक्कत आ गई है। धोनी इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। शुरुआत में माना जा रहा था कि वह दो हफ्ते बाद वापसी करेंगे, लेकिन अब उनकी फिटनेस को लेकर नई चिंता सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉर्म-अप मैच में लगा झटका
फ्लेमिंग के मुताबिक, टीम ने धोनी की वापसी को तेज करने की कोशिश की थी। लेकिन वॉर्म-अप मैच के दौरान उनकी चोट फिर उभर गई। उन्होंने कहा, 'पिंडली की चोट मुश्किल होती है। अगर वह दोबारा जोर लगाते हैं और चोट बढ़ जाती है, तो वह पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। हमने जल्दी वापसी की कोशिश की, लेकिन वॉर्म-अप मैच में उन्हें फिर परेशानी हो गई। इसके बाद से वह रिकवरी पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसमें समय लग रहा है।'
विज्ञापन

टीम ने क्यों लिया सावधानी भरा फैसला?
सीएसके मैनेजमेंट ने कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया। काफ इंजरी ऐसी होती है, जो दोबारा उभरने पर लंबे समय तक बाहर कर सकती है। इसी वजह से टीम ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया और पूरी तरह फिट होने का इंतजार करने का फैसला किया।

धोनी की कमी फिर पड़ी भारी
मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीएसके को करारी हार का सामना करना पड़ा। साई सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया, वहीं सीएसके की टीम दबाव में नजर आई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद टीम लय बनाए रखने में नाकाम रही और धोनी की गैरमौजूदगी साफ तौर पर महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed