फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   KKR vs GT Turns Historic As Sai Sudharsan Creates Record In Run-Fest Thriller IPL 2026

IPL 2026: KKR-GT मैच बना क्यों बना T20 का सबसे खास मुकाबला? साई सुदर्शन ने शॉन मार्श-हार्दिक पांड्या को पछाड़ा

Sun, 17 May 2026 12:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 May 2026 12:26 PM IST
सार

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मुकाबला रिकॉर्डबुक में दर्ज हो गया। इस मैच में कुल 465 रन बने और टी20 इतिहास में पहली बार छह बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन बनाए। वहीं गुजरात के साई सुदर्शन ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और शुभमन गिल की विस्फोटक पारियों के बीच केकेआर ने मुकाबला 29 रन से जीत लिया।

विज्ञापन
KKR vs GT Turns Historic As Sai Sudharsan Creates Record In Run-Fest Thriller IPL 2026
साई सुदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 में शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेला गया कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया। चौकों-छक्कों की बारिश वाले इस हाईस्कोरिंग मैच में कुल 465 रन बने और कई बड़े रिकॉर्ड टूट गए।
विज्ञापन


इस मुकाबले की सबसे खास बात यह रही कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक ही मैच में छह बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। बल्लेबाजों के इस तूफानी प्रदर्शन के बीच केकेआर ने गुजरात को 29 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जिंदा रखा।
विज्ञापन

केकेआर ने लगाया रनों का पहाड़
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान अजिंक्य रहाणे जल्दी आउट हो गए। लेकिन इसके बाद फिन एलेन और अंगकृष रघुवंशी ने गुजरात के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 41 गेंदों में 95 रन जोड़ दिए। फिन एलन ने 35 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और चार चौके शामिल रहे। वहीं अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। अंत में कैमरन ग्रीन ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में नाबाद 52 रन ठोक दिए। इन पारियों की बदौलत केकेआर ने 20 ओवर में 247/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

शुभमन-सुदर्शन और बटलर ने भी दिखाया दम
248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने भी जोरदार जवाब दिया। कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के लगाए। वहीं जोस बटलर ने 35 गेंदों में 57 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने 28 गेंदों में नाबाद 53 रन की पारी खेली। हालांकि इतने दमदार प्रदर्शन के बावजूद गुजरात की टीम 20 ओवर में 218/4 तक ही पहुंच सकी।
विज्ञापन

साई सुदर्शन ने रचा विश्व रिकॉर्ड
इस मुकाबले में साई सुदर्शन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सुदर्शन ने यह उपलब्धि सिर्फ 78 पारियों में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज शॉन मार्श के नाम था, जिन्होंने 85 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। इतना ही नहीं, सुदर्शन आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए लगातार चार मैचों में अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

3000 रन पूरे करने के लिए ली गई पारियां
खिलाड़ी पारियां
साई सुदर्शन 78
शॉन मार्श 85
डी'आर्सी शॉर्ट 86
डेवोन कॉन्वे 86
क्रिस गेल 87

गुजरात टाइटंस के लिए एक आईपीएल
सीजन में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
खिलाड़ी सीजन 50+ स्कोर
शुभमन गिल 2023 7
साई सुदर्शन 2025 7
साई सुदर्शन 2026 7*
शुभमन गिल 2025 6

गुजरात टाइटंस के लिए लगातार सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
खिलाड़ी सीजन लगातार 50+ स्कोर
साई सुदर्शन 2026 4*
हार्दिक पांड्या 2022 3
साई सुदर्शन 2024-25 3
शुभमन गिल 2025 3
शुभमन गिल 2026 3

टी20 इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
इस मैच में कुल छह बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। इनमें फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी एक मुकाबले में छह बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन बनाए। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले ने फैंस को रोमांच, रिकॉर्ड और चौकों-छक्कों का ऐसा नजारा दिखाया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed