फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   KKR Stay Alive In IPL 2026 Playoff Race After Dominant Win Over Gujarat Titans; Full Qualification Chances

IPL 2026: गुजरात को हराकर कोलकाता ने बढ़ाई बाकी टीमों की टेंशन, प्लेऑफ के लिए रेस हुई और दिलचस्प; पूरा समीकरण

Sun, 17 May 2026 09:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 May 2026 09:29 AM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस को और रोमांचक बना दिया है। इस जीत के बाद केकेआर की क्वालिफिकेशन संभावना 2.6 प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत हो गई है। फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन की विस्फोटक पारियों के बाद सुनील नरेन की कसी हुई गेंदबाजी ने गुजरात को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया। हालांकि गुजरात लगभग प्लेऑफ में पहुंच चुका है, लेकिन शीर्ष-2 में जगह बनाने की लड़ाई अब और दिलचस्प हो गई है।

विज्ञापन
KKR Stay Alive In IPL 2026 Playoff Race After Dominant Win Over Gujarat Titans; Full Qualification Chances
आईपीएल 2026 मौजूदा अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर हर मुकाबले के साथ बदलती नजर आ रही है। शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति लगभग करो या मरो जैसी थी। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने की बेहद कम संभावना बची थी और गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार उनके अभियान का लगभग अंत कर सकती थी। लेकिन केकेआर ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ गुजरात को 29 रन से हराया, बल्कि प्लेऑफ की रेस में नया मोड़ भी ला दिया। इस जीत के बाद कोलकाता की क्वालिफिकेशन संभावना बढ़कर 7.1 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्लेऑफ की रेस में केकेआर की जोरदार वापसी
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रनरेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053
गुजरात टाइटंस 13 8 5 0 16 +0.400
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
पंजाब किंग्स 12 6 5 1 13 +0.355
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
चेन्नई सुपर किंग्स 12 6 6 0 12 +0.027
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
मुंबई इंडियंस (बाहर) 12 4 8 0 8 -0.504
लखनऊ सुपर जाएंट्स (बाहर) 12 4 8 0 8 -0.701

Latest and Breaking News on NDTV

प्लेऑफ रेस का पूरा समीकरण
मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे मजबूत दावेदार टीम मानी जा रही थी। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेट रनरेट बेहतर था, लेकिन गुजरात के पास लगातार जीत की वजह से बढ़त थी। गुजरात की हार के बाद अब आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 96.5 प्रतिशत हो गई है, जबकि गुजरात 96 प्रतिशत पर पहुंच गया है। दोनों टीमें लगभग अगले दौर में जगह पक्की कर चुकी हैं।

सबसे दिलचस्प लड़ाई बाकी दो स्थानों के लिए है। सनराइजर्स हैदराबाद की संभावनाएं 70.3 प्रतिशत से बढ़कर 70.8 प्रतिशत हो गई हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर की जीत से हल्का नुकसान हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स की संभावना 3.1 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है, जबकि केकेआर ने खुद को सातवें स्थान पर पहुंचाकर नई उम्मीद जगा दी है।

 
  • राजस्थान रॉयल्स: 51.6% से 51.2%
  • पंजाब किंग्स: 48.8% से 47.4%
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 28.4% से 28%
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)


विज्ञापन
विज्ञापन

KKR Stay Alive In IPL 2026 Playoff Race After Dominant Win Over Gujarat Titans; Full Qualification Chances
केकेआर बनाम जीटी - फोटो : ANI
बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। फिन एलेन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए और गुजरात के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कैमरन ग्रीन ने भी 52 रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इन तीनों बल्लेबाजों की बदौलत केकेआर ने 20 ओवर में 247/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन में उनका सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। ईडन गार्डन्स में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली और गुजरात के लगभग सभी गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए।







गिल की कप्तानी पारी भी नहीं बचा सकी गुजरात को
248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने भी दमदार शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 85 रन बनाए और मुकाबले को अंत तक जिंदा रखा। लेकिन दूसरे छोर से उन्हें लगातार वैसा समर्थन नहीं मिला जिसकी टीम को जरूरत थी। रनरेट लगातार बढ़ता गया और आखिर में गुजरात 20 ओवर में 218/4 तक ही पहुंच सकी।
विज्ञापन

KKR Stay Alive In IPL 2026 Playoff Race After Dominant Win Over Gujarat Titans; Full Qualification Chances
केकेआर बनाम जीटी - फोटो : ANI
सुनील नरेन बने जीत के सबसे बड़े हीरो
जहां बल्लेबाजों ने मैच की नींव रखी, वहीं अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नरेन ने गेंद से मुकाबला पूरी तरह केकेआर की तरफ मोड़ दिया। नरेन ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 29 रन दिए और दो बड़े विकेट हासिल किए। उनके स्पेल ने गुजरात की रनगति पर ब्रेक लगाया और यही मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

अब आखिरी मुकाबलों पर टिकी निगाहें
केकेआर की राह अभी भी आसान नहीं है। टीम को सिर्फ अपने बाकी मैच जीतने ही नहीं होंगे, बल्कि अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। हालांकि गुजरात जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मिली इस जीत ने टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा दिया है। अब 24 मई तक होने वाले लीग मुकाबले तय करेंगे कि कौन सी चार टीमें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाएंगी। फिलहाल इतना तय है कि केकेआर ने इस जीत के साथ प्लेऑफ की लड़ाई को और ज्यादा रोमांचक बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed