फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Jiveshan Pillay given out in dramatical situation against westindies

UCWC19: मेहरबानी करना बल्लेबाज को पड़ा भारी, चुकानी पड़ी इतनी बड़ी कीमत

Wed, 17 Jan 2018 02:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
Jiveshan Pillay given out in dramatical situation against westindies
Jiveshan Pillay

अंडर 19 वर्ल्डकप में दक्षिण अफ्रीका के एक बल्लेबाज बेहद अजीबो-गरीब तरीके से आउट होकर पैवेलियन लौट गए। दरअसल, खेल भावनाओं का सम्मान करने वाले इस खिलाड़ी को दरियादिली दिखाना काफी मंहगा पड़ा है। बल्लेबाज को गलत तरीके से आउट दिए जाने के बाद द. अफ्रीका की टीम ने निर्णय की आलोचना की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्रुप ए में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए एक मुकाबले में जिवेशन पिल्लैने क्रीज से गेंद उठाकर द. अफ्रीका के विकेटकीपर को थमा दी। इसके बाद अंपायर ने पिल्लै को आउट देकर पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मैदान पर बल्लेबाजी करने आए जिवेशन पिल्लैऔर ब्रिटजकी ने 56 रनों की साझेदारी कर टीम को एक अच्छी शुरूआत दिलाई। इसके बाद ब्रिटजकी 18 रन बनाकर आउट हो गए।  फिर क्रिज पर बल्लेबाजी करने उतरे वेन टेंडर भी  शून्य के स्कोर पर चलते बने, लेकिन पिल्लैने दूसरा छोर संभाले रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पारी के 17वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं  की थी। एक शॉट खेलते हुए गेंद पिल्लै के पैड से टकराकर स्टंप्स के पास जाने लगी। विकेटकीपर को स्टंप्स के पास आते देख पिल्लै ने गेंद उठाकर उन्हें दे दी। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने अंपायर से 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' के लिए अपील कर दी, जो कि आईसीसी मुताबिक 'नियम 37.4' में आता है। इस नियम के मुताबिक अंपायर ने पिल्लै को आउट करार दे दिया।


हालांकि, बाद में री-प्ले देखने पर पता चला कि अंपायर का डिसीजन बिलकुल गलत था। स्टंप्स की तरफ जाती गेंद के पूरी तरह से रुकने के बाद ही पिल्लैने उसे उठाकर कीपर को दिया था। क्रीज पर गेंद पूरी तरह रुकने पर बल्लेबाज उसे उठाकर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को सौंप सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed