{"_id":"5fa4b341853d0f3cf432d948","slug":"ishaan-kishan-leads-the-list-of-most-sixes-in-ipl-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ ईशान किशन की आतिशी पारी, सर्वाधिक छक्के के मामले में निकले सबसे आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ ईशान किशन की आतिशी पारी, सर्वाधिक छक्के के मामले में निकले सबसे आगे
Fri, 06 Nov 2020 07:51 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Nov 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : ट्विटर @ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में खेले गए पहले क्वालीफायर में मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मैच में मुंबई की तरफ से जमकर छक्कों की बरसात हुई।
विज्ञापन
मुंबई की तरफ से कुल 12 छक्के लगे। वहीं ईशान किशन इस मैच में टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने के साथ ही इस सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने इस मुकाबले में तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही वे 29 छक्कों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए। किशन के अब 13 मैचों में 29 छक्के हो गए हैं। वहीं संजू सैमसन ने 14 मैचों में 26 और हार्दिक पांड्या ने 25 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
बात करें मैच की तो दिल्ली के खिलाफ मैच में ईशान किशन से नाबाद रहते हुए 30 गेंदों में सर्वाधिक 55 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने सीजन के अपना चौथा अर्धशतक लगाया।