फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Indian Women Team Captain Harmanpreet Kaur open up about match against Pakistan in Asia Cup

Women`s Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान, दबाव पर भी रखी राय

Fri, 12 Jul 2024 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 12 Jul 2024 03:58 PM IST
सार

भारत ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट में हराने के बाद टी20 सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत से भारतीय टीम का हौसला बढ़ा हुआ है

विज्ञापन
Indian Women Team Captain Harmanpreet Kaur open up about match against Pakistan in Asia Cup
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI

विस्तार

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज में सफलता प्राप्त करने वाली भारतीय महिला टीम 19 जुलाई से श्रीलंका में होने वाले एशिया कप के लिए तैयार है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि भारतीय महिला टीम हर मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरती है और इस महीने के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच के दौरान भी उसका यही लक्ष्य होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला कोई भी मुकाबला दबाव से भरा होता है लेकिन हरमनप्रीत ने कहा कि वह इसे किसी अन्य मैच की तरह ही लेती हैं। 
विज्ञापन

भारत का हौसला बढ़ा 
भारत ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट में हराने के बाद टी20 सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत से भारतीय टीम का हौसला बढ़ा हुआ है। भारतीय टीम अब एशिया कप में चुनौती पेश करेगी। भारतीय टीम दांबुला में चिर-परिचित पाकिस्तान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकिस्तान के खिलाफ मैच का दबाव हावी नहीं होने देंगे'
हरमनप्रीत ने कहा कि कप्तान के तौर पर यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह ऐसे मैचों के दौरान अपनी टीम पर दबाव हावी नहीं होने दे। हरमनप्रीत ने कहा,  अभी हमारा दृष्टिकोण कुछ ऐसा है कि हम सभी मैचों को समान महत्व दे रहे हैं। सभी हर मैच को जीतने की कोशिश करते हैं और हमें लगता है कि एक टीम में यही होना चाहिए। टीम में हर कोई यही महसूस कर रहा है। जब आप पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो दोनों देशों में एक अलग माहौल होता है। दोनों देश चाहते हैं कि उनकी टीम जीते। एक खिलाड़ी के रूप में हमारे ऊपर बहुत दबाव है, लेकिन एक कप्तान के रूप में यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपनी टीम को उस माहौल में तनाव से दूर रखूं ताकि वे यह न सोचें कि हम पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे हैं या यह दबाव है। 
विज्ञापन

मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि टीम महिला एशिया कप में अपनी संभावनाओं को लेकर उत्साहित है। दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने कहा, टीम में उत्साह बहुत अधिक है। यह एक अच्छा एहसास है, लेकिन उससे भी अधिक यह जानना बहुत प्रेरणादायक है कि हर बार जब हम मैदान पर उतरते हैं, तो हम जानते हैं कि हमें टीम के हर खिलाड़ी का समर्थन प्राप्त है। हम जानते हैं कि अगर हम अच्छी तैयारी करेंगे तो हम वहां जाएंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed