{"_id":"5ce494fabdec22071212d502","slug":"indian-cricket-team-departs-for-england-and-wales-icc-cricket-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए इंग्लैंड रवाना","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारतीय टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए इंग्लैंड रवाना
Wed, 22 May 2019 05:55 AM IST
गौरव द्विवेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 22 May 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई है। भारत को 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहे विश्व कप के प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है। भारत को टी-20 (2007) और 50 ओवरों का विश्व कप (2011) दिला चुके धोनी का यह आखिरी विश्व कप है जबकि बतौर कप्तान विराट कोहली पहली बार विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
Mumbai: Indian Cricket team departs for ICC Cricket World Cup 2019, being held in England and Wales from May 30 to July 14. pic.twitter.com/ovcbtnoOVc
— ANI (@ANI) May 21, 2019विज्ञापन
इंग्लैंड की पिचें भारत को रास आएंगी क्योंकि उसके पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। अपने दौर में एशियाई ब्रैडमेन के नाम से मशहूर रहे अब्बास ने कहा, ‘हाल ही में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच वनडे श्रृंखला में वहां 350 रन भी बने हैं यानी पिचें बल्लेबाजों की मददगार है और विकेटों पर बिल्कुल घास नहीं है। ऐसे में गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद कम ही है और भारतीय बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं।’
विज्ञापन
भारत के लिए चौथे नंबर का बल्लेबाजी क्रम दुविधा बना हुआ है लेकिन पाकिस्तान के लिये 78 टेस्ट और 62 वनडे खेल चुके अब्बास शीर्षक्रम में ज्यादा बदलाव के हिमायती नहीं हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजी क्रम तो कप्तान की पसंद है लेकिन मेरा मानना है कि शीर्ष चार बल्लेबाजों का क्रम स्थिर होना चाहिए। इसके बाद निचले क्रम में बदलाव किये जा सकते हैं लेकिन ऊपर नहीं।’