फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs PAK Colombo Pitch Stats Highest Total Score at Premadasa Stadium Spin or Pace Equation

IND vs PAK: कोलंबो का प्रेमदासा स्टेडियम, जानें यहां कितनी बार बने 200+ रन; स्पिन या पेस...किसे मिलती है मदद?

Sun, 15 Feb 2026 01:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Feb 2026 01:55 PM IST
सार

Premadasa Stadium Highest Total Score: कोलंबो का प्रेमदासा स्टेडियम टी20 विश्वकप के सबसे बड़े और हाईवोल्टेज मैच का गवाह बनने जा रहा है। इससे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी को भारी कमाई की उम्मीद है। अब जानते हैं कि प्रेमदासा के कोलंबो में आंकड़े क्या बताते हैं...

विज्ञापन
IND vs PAK Colombo Pitch Stats Highest Total Score at Premadasa Stadium Spin or Pace Equation
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाना है। टी20 विश्वकप का यह 27वां मैच होगा। ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान के लिए दोनों टीमें दावेदारी पेश करेंगी। भारत और पाकिस्तान, दोनों ही अब तक दो-दो मैचों में जीत दर्ज कर चुकी हैं। ऐसे में टेबल टॉपर का फैसला आज के मैच से हो सकता है। इन दोनों ही टीमों का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये दोनों टीमें कोलंबो में इसलिए भिड़ रही हैं, क्योंकि आईसीसी ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक फैसला सुनाया था कि दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ 2027 तक किसी न्यूट्रल जगह पर ही मैच खेलेंगे। भारत ने पाकिस्तान की मेजबानी में खेले गए 2025 चैंपियंस टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई में खेले थे। अब ऐसा ही पाकिस्तान के साथ हो रहा है। 
विज्ञापन

कोलंबो में हाईवोल्टेज मैच

टी20 विश्वकप 2026 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जमकर बवाल किया। बांग्लादेश को आईसीसी ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, जबकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी देते-देते, भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर आ गया। इसके बाद आईसीसी का चाबुक पड़ा तो पीसीबी की अक्ल ठिकाने आई और फिर फैसला वापस लेते हुए भारत के खिलाफ खेलने को राजी हुआ। ऐसे में कोलंबो का प्रेमदासा स्टेडियम टी20 विश्वकप के सबसे बड़े और हाईवोल्टेज मैच का गवाह बनने जा रहा है। इससे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी को भारी कमाई की उम्मीद है। अब जानते हैं कि प्रेमदासा के कोलंबो में आंकड़े क्या बताते हैं...

प्रेमदासा स्टेडियम: T20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

गेंदबाज सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
देश साल
वानिंदु हसरंगा 9/4 श्रीलंका 2021
मेंहदी हसन 11/4 बांग्लादेश 2025
हरभजन सिंह 12/4 भारत 2012
अजंता मेंडिस 12/4 श्रीलंका 2012
नाथन एलिस 12/4 ऑस्ट्रेलिया 2026

पहले प्रेमदासा स्टेडियम के बारे में जान लें
  • आर. प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (जिसे जून 1994 से पहले खेत्तारमा क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, क्योंकि यह कोलंबो के खेत्तारमा इलाके में स्थित है) की कल्पना दिवंगत श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदासा ने की थी। उन्होंने इस विशाल 35,000 दर्शक क्षमता वाले कंक्रीट बाउल के निर्माण को बढ़ावा दिया, जो देश का सबसे बड़ा स्टेडियम बन गया।
  • स्टेडियम का उद्घाटन दो फरवरी 1986 को एक सीमित ओवर के मैच के साथ हुआ था, जिसमें श्रीलंका की 'बी' टीम और इंग्लैंड की 'बी' टीम आमने-सामने थीं। यह स्टेडियम पहले ऐसे दलदल वाले क्षेत्र पर बनाया गया था, जिसका उपयोग वहां के भिक्षुओं द्वारा पास के खेट्टेरमा मंदिर तक जाने के लिए किया जाता था।
  • पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच पांच अप्रैल 1986 को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। 28 अगस्त 1992 को इस स्टेडियम में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच आयोजित किया गया।
  • यह स्थल सबसे ज्यादा इस रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है कि यहां टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक स्कोर - 952/6 (पारी घोषित) बनाया गया था, जो 1997-98 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ किया। उस मैच में श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने 340 और रोशन महानामा ने 225 रन बनाए, और दोनों ने टेस्ट क्रिकेट में दूसरे विकेट के लिए 576 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की।
  • इस स्टेडियम में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और श्रीलंका के बीच 10 फरवरी 2009 में खेला गया था। स्टेडियम के पीछे 2003 में एक नया प्रशिक्षण केंद्र विकसित किया गया, जिसमें 16 अभ्यास पिच और अकादमी के लिए डॉर्मिटरी शामिल हैं।


प्रेमदासा स्टेडियम: T20I में सबसे ज्यादा रन

बल्लेबाज रन स्ट्राइक रेट हाईएस्ट स्कोर
कुसल परेरा 442 138.12 77
कुसाल मेंडिस 294 124.57 57
शिखर धवन 284 132.09 90
रोहित शर्मा 268 128.22 89
विराट कोहली 267 130.24 82

प्रेमदासा स्टेडियम: T20I में सबसे ज्यादा विकेट

गेंदबाज विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकोनॉमी
वानिंदु हसरंगा 24 9/4 6.67
लसिथ मालींगा 17 34/3 8.22
मिचेल स्टार्क 14 20/3 6.93
दुष्मंथा चमीरा 14 24/2 8.35
युजवेंद्र चाहल 12 18/3 6.82
विज्ञापन

प्रेमदासा में सबसे बड़े और न्यूनतम स्कोर
  • भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने हाल फिलहाल में कई 200+ के स्कोर बनाए हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला चले और बड़ा स्कोर खड़ा हो। हालांकि, प्रेमदासा में ऐसा करना आसान नहीं होगा।
  • इस मैदान पर अब तक सिर्फ तीन बार 200+ के स्कोर बने हैं। टी20 विश्वकप इतिहास में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है। वेस्टइंडीज ने 2012 टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट पर 205 रन बनाए थे। वहीं, 2018 में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मैच में दोनों टीमों ने 200+ का आंकड़ा छुआ था। श्रीलंका ने 20 ओवर में छह विकेट पर 214 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 215 रन बनाकर मैच जीत लिया था। 
  • भारत का प्रेमदासा स्टेडियम में सर्वश्रेष्ठ स्कोर तीन विकेट पर 176 रन का है। टीम इंडिया ने यह स्कोर साल 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। वहीं, पाकिस्तान का इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर पांच विकेट पर 175 रन का है। उसने यह रन साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे।
  • इस मैदान पर भारत का न्यूनतम स्कोर आठ विकेट पर 81 रन का है, जो उसने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान का प्रेमदासा में न्यूनतम स्कोर सात विकेट पर 123 रन का है, जो उसने श्रीलंका के खिलाफ 2012 में बनाए थे।
  • इस मैदान का ओवरऑल न्यूनतम स्कोर अफगानिस्तान और इंग्लैंड के नाम है। अफगानिस्तान ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ और इंग्लैंड ने 2012 में भारत के खिलाफ 80-80 रन बनाए थे।
 

प्रेमदासा स्टेडियम: T20I के सबसे बड़े स्कोर

टीम स्कोर विपक्षी साल
बांग्लादेश 215/5 श्रीलंका 2018
श्रीलंका 214/6 बांग्लादेश 2018
वेस्ट इंडीज 205/4 ऑस्ट्रेलिया 2012
इंग्लैंड 196/5 अफगानिस्तान 2012
वेस्ट इंडीज 191/8 ऑस्ट्रेलिया 2012
इंग्लैंड 187/8 श्रीलंका 2018
ऑस्ट्रेलिया 182/6 आयरलैंड 2026
ज़िम्बाब्वे 178/6 श्रीलंका 2024
बांग्लादेश 176/9 श्रीलंका 2017
भारत 176/3 बांग्लादेश 2018
श्रीलंका 175/5 भारत 2018
पाकिस्तान 175/5 श्रीलंका 2015

प्रेमदासा स्टेडियम: T20I के सबसे कम स्कोर

टीम स्कोर विपक्षी साल
अफगानिस्तान 80 इंग्लैंड 2012
इंग्लैंड 80 भारत 2012
भारत 81/8 श्रीलंका 2021
ज़िम्बाब्वे 82 श्रीलंका 2024
द. अफ्रीका 98 श्रीलंका 2018
श्रीलंका 101 वेस्टइंडीज 2012
श्रीलंका 103/9 द. अफ्रीका 2013
श्रीलंका 103 द. अफ्रीका 2021
द. अफ्रीका 115/6 श्रीलंका 2013
आयरलैंड 115 ऑस्ट्रेलिया 2026
ऑस्ट्रेलिया 117/7 पाकिस्तान 2012
श्रीलंका 120/8  द. अफ्रीका 2021
श्रीलंका 120 पाकिस्तान 2009
आयरलैंड 123/7 ऑस्ट्रेलिया 2012
पाकिस्तान 123/7 श्रीलंका 2012

प्रेमदासा में रन-विकेट के अंतर से सबसे बड़ी जीत
  • भारत के नाम प्रेमदासा में रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज है। टीम इंडिया ने 2012 टी20 विश्वकप में इंग्लैंड को 90 रन से हराया था। इस मैदान पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। उसने 2012 में अफगानिस्तान को 116 रन से हराया था। वहीं, पाकिस्तान के नाम प्रेमदासा में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत 52 रनों की है, जो उसने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की थी।
  • विकेट के अंतर से इस मैदान पर भारत की सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान के खिलाफ ही है। उसने ऐसा 2012 टी20 विश्वकप में किया था। तब भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था। वहीं, विकेट के अंतर से प्रेमदासा में पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत दो विकेट से है। यानी यहां बाद में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।


प्रेमदासा स्टेडियम: रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत

देश रनों का अंतर विपक्षी साल
इंग्लैंड 116 अफगानिस्तान 2012
भारत 90 इंग्लैंड 2012
वेस्ट इंडीज 74 ऑस्ट्रेलिया 2012
ऑस्ट्रेलिया 67 आयरलैंड 2026
पाकिस्तान 52 श्रीलंका 2009

IND vs PAK Colombo Pitch Stats Highest Total Score at Premadasa Stadium Spin or Pace Equation
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

स्पिन या पेस, किसकी मददगार है प्रेमदासा की पिच

  • अब बात प्रेमदासा स्टेडियम में स्पिन या पेस को मदद पर करते हैं। इस मैदान पर 2009 से टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा रहे हैं। स्पिन की तुलना में यहां पेसरों ने ज्यादा विकेट लिए हैं। इस मैदान पर पेसर्स ने अब तक कुल 323 विकेट झटके हैं, जबकि स्पिनरों ने 282 विकेट झटके हैं।
  • बात अगर एक जनवरी 2021 से करें तो पेसर्स ने यहां 81 और स्पिनर्स ने 92 विकेट झटके हैं। यानी पिछले कुछ वर्षों में स्पिनर्स का दबदबा बढ़ा है। साल 2025 से अब तक के आंकड़ों की तुलना करें तो यहां पेसर्स ने 24 और स्पिनर्स ने 26 विकेट झटके हैं।
  • इस टी20 विश्वकप में भी आंकड़े लगभग बराबर हैं। टी20 विश्वकप 2026 में प्रेमदासा में पेसर्स और स्पिनर्स ने मिलकर अब तक कुल 41 विकेट झटके हैं। इनमें से 20 विकेट स्पिनर्स ने और 21 विकेट पेसर्स ने झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed