फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ind vs Aus: Pink test dress rehearsal: second practice match from today, Kohli will prepare separately

गुलाबी टेस्ट का ड्रेस रिहर्सल: दूसरा अभ्यास मैच आज से, कोहली करेंगे अलग से तैयारी 

Fri, 11 Dec 2020 06:21 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 11 Dec 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
Ind vs Aus: Pink test dress rehearsal: second practice match from today, Kohli will prepare separately
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले दूसरे अभ्यास मैच में भारत की नजरें दूसरे स्पिनर कुलदीप यादव या अतिरिक्त बल्लेबाज हनुमा विहारी पर रहेंगी चूंकि 17 दिसंबर से शुरू हो रहे दिन रात के पहले टेस्ट के लिए यह मैच ‘ड्रेस रिहर्सल’ की तरह होगा।

विज्ञापन


सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला दिन रात का यह मैच पहले टेस्ट की तैयारी के लिए अच्छा अवसर होगा। वैसे यहां की सपाट पिच एडिलेड ओवल की पिच से एकदम अलग है। इयान चैपल के अनुसार एडिलेड में पिच पर घास जमी होगी। इस मैच में विराट कोहली शायद नहीं खेलेंगे जिन्होंने संकेत दिया है कि टेस्ट शृंखला के लिए वह अपनी तैयारी अलग से करेंगे। यह रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है ताकि ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में उनकी तैयारी की भनक नहीं लग सके। 
विज्ञापन


कोहली ने टी20 शृंखला खत्म होने के बाद कहा था, ‘मैं पूरा मैच खेलने में विश्वास रखता हूं। मैं फिजियो से बात करूंगा और अपनी तैयारी के बारे में फैसला लूंगा।’ ऑस्ट्रेलिया के नए उभरते खिलाड़ी कैमरन ग्रीन के पास टीम प्रबंधन को प्रभावित करने का एक और मौका होगा। वहीं मिशेल स्वेपसन उम्मीद कर रहे होंगे कि नए साल में एससीजी पर होने वाले तीसरे टेस्ट में उन्हें मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम संयोजन की होगी परख
पहले अभ्यास मैच में भारत के लिए अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पहली पारी में और ऋद्धिमान साहा दूसरी पारी में अच्छा खेले लेकिन उनके अलावा बल्लेबाजों ने निराश ही किया। यह भारत के लिए टीम संयोजन तय करने का आखिरी मौका है। देखना यह है कि 36 टेस्ट खेल चुके लोकेश राहुल को तरजीह मिलती है या नहीं चूंकि मयंक अग्रवाल का सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलना तय है। अच्छी सीम और स्विंग गेंदबाजी के सामने पृथ्वी शॉ की कमजोर तकनीक की कलई खुल जाती है । वहीं शुभमन गिल शीर्ष स्तर पर खुद को स्थापित नहीं कर सके हैं। ऐसे में कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री अनुभव को प्राथमिकता दे सकते हैं। 

कुलदीप की स्पिन होगी अहम 
एक सवाल यह भी है कि क्या भारतीय टीम टेस्ट में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों को लेकर उतरेगी जिसमें कुलदीप अतिरिक्त स्पिनर होंगे। कुलदीप को गुलाबी गेंद से खेलने का अधिक अनुभव है और वह गुलाबी कूकाबूरा गेंदों से दूधिया रोशनी में खेल रहे बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। भारत के घरेलू बल्लेबाजों ने ग्रेटर नोएडा में 2016-17 में दलीप ट्रॉफी में दिन रात के पहले मैच में कुलदीप का वह फॉर्म देखा है।

साहा-पंत में किसे मिलेगा मौका 
साहा और ऋ षभ पंत में से भी जो भी उतरेगा उसे छठे नंबर पर उतरना होगा खासतौर पर दूसरी नई गेंद के सामने। शास्त्री ने न्यूजीलैंड में कहा था कि विदेश में पंत की बल्लेबाजी पर उनकी नजर है लेकिन उसके बाद से पंत लगातार खराब फॉर्म में रहे। यदि पंत को दूसरे अभ्यास मैच में मौका मिलता है तो यह संकेत होगा कि टीम प्रबंधन पहले टेस्ट में किसे मौका देना जा रहा है। 

हनुमा हो सकते हैं बहुउपयोगी 
चार गेंदबाजों को लेकर उतरने पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और आर अश्विन का खेलना तय है। ऐसे में हनुमा विहारी पर भरोसा किया जा सकता है जो अनियमित आफ ब्रेक गेंदबाज हैं। नवदीप सैनी ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में निराशाजनक प्रदर्शन किया था लेकिन भारत के सबसे तेज गेंदबाज को शेष मैचों को देखते हुए मौका दिया जा सकता है।

टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, ऋ षभ पंत, ऋद्धिमान साहा ।


ऑस्ट्रेलिया ए : सीन एबोट, जो बर्न्स, एलेक्स कैरी (कप्तान), हैरी कोंवे, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, निक मेडिंसन, बेन मैकडरमोट, मार्क स्टीकेटी, विल सदरलैंड, मिशेल स्वेपसन, जैक विल्डरमथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed