फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   If Saurav Ganguly is selected BCCI President, his tenure will be of 10 months

बीसीसीआई में 10 महीने चलेगी 'दादागिरी', बोर्ड अध्यक्ष बनेंगे गांगुली!

Mon, 14 Oct 2019 09:26 AM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Oct 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
If Saurav Ganguly is selected BCCI President, his tenure will be of 10 months
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम पर बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए सहमति बनती नजर आ रही है। अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 10 महीने के लिए ही होगा। 47 साल के गांगुली फिलहाल दो साल दो माह से बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर काम कर रहे हैं। जस्टिस लोढ़ा समिति की सिफारिशों के तहत तीन साल के कार्यकाल के बाद वह कूलिंग ऑफ पीरिडय में चले जाएंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि मुंबई में हुई बैठक के दौरान हंगामे के क्षण भी आए। सौरव गांगुली को उपाध्यक्ष पद पर लड़ाने की बात की गई, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। वहीं, आईपीएल के चेयरमैन पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल हो सकते हैं, जो पहले बोर्ड अध्यक्ष पद की दालेदारी में आगे चल रहे थे। खास बात यह रही कि इस बैठक में डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा नहीं देखे गए, जबकि सौरव गांगुली, मोहम्मद अजहरुद्दीन के अलावा बड़ी संख्या में राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गायकवाड़ होंगे आईसीए के प्रतिनिधि

उधर, इंडियर क्रिकेटर्स एसोसिएशन के चुनाव परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी एन गोपालस्वामी की ओर से कर दी गई है। जिसमें बोर्ड में आईसीए के पुरुष प्रतिनिधि पद के मुकाबले में अंशुमन गायकवाड़ ने कीर्ति आजाद को 90 मतों से हराया। गायकवाड़ को 471 और कीर्ति को 381 वोट मिले। हितेष मजूमदार आईसीए के सेक्रेटरी पद पर विजयी रहे हैं। उन्होंने आशू दानी को 210 मतों से परास्त किया। कोषाध्यक्ष पद पर वी कृष्णास्वामी ने केके शर्मा को 403 मतों से पराजित किया। आईसीए अध्यक्ष पर अशोक मल्होत्रा, बोर्ड में महिला प्रतिनिधि के रूप में शाता रंगास्वामी और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में आईसीए के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना को निर्विरोध चुना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed