फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   cricketer Hardik Pandya said customs department dose not seized watches

Hardik Pandya: भारतीय ऑलराउंडर ने कहा- कस्टम विभाग ने घड़ियां जब्त नहीं कीं, मैं खुद ही उनके पास गया था

Tue, 16 Nov 2021 10:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Nov 2021 10:09 AM IST
सार

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने बताया कि उनकी घड़ियां जब्त होने की खबर गलत है, वो खुद ही अधिकारियों के पास गए थे। साथ ही घड़ी की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ है।

विज्ञापन
cricketer Hardik Pandya said customs department dose not seized watches
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने घड़ी जब्त होने की खबरों को अफवाह बताते हुए हकीकत सबके सामने रखी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि कस्टम विभाग ने उनकी घड़ियां जब्त नहीं की थी, बल्कि वो खुद उनके पास गए थे ताकि कस्टम ड्यूटी दे सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि घड़ी की कीमत पांच करोड़ नहीं डेढ़ करोड़ है। इससे पहले खबरें आई थी कि कस्टम विभाग ने दुबई से भारत लौट रहे हार्दिक पांड्या की दो महंगी घड़ियां जब्त कर ली हैं। पूछताछ में हार्दिक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे और उनके पास बिल भी नहीं था। पहले घड़ियों की कीमत पांच करोड़ बताई गई थी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हार्दिक ने क्या कहा
हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 15 नवंबर को दुबई से लौटने के बाद वो खुद कस्टम विभाग के अधिकारियों के पास गए थे और उन्हें उन सभी चीजों के बार में बताया जो उन्होंने दुबई में खरीदी थीं। ताकि वो कस्टम ड्यूटी भर सकें। अधिकारियों के कहने पर उन्होंने खरीद से संबंधित सभी कागज भी जमा कर दिए हैं और घड़ी के साथ बाकी चीजों की कीमत और उनकी कस्टम ड्यूटी का आंकलन हो रहा है। इस घटना को लेकर गलत खबरें चल रही हैं, इसलिए वो सब कुछ साफ करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक ने यह भी बताया कि घड़ी की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ है और बहुत सारी घड़ी नहीं जब्त की गई हैं। उन्होंने आगे लिखा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं और उन्होंने कस्टम अधिकारियों का पूरा सहयोग किया है। अधिकारी भी हार्दिक का सहयोग करते हुए पूरी प्रक्रिया आसानी से निपटा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो कानून के तहत काम करने वाले इंसान हैं। 

निराशाजनक रहा भारत का प्रदर्शन 
दुबई में हुए आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। भारत उन देशों में शामिल था, जो इस बार विश्व कप जीतने के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों मिली हार और इसके बाद न्यूजीलैंड से हारने के बाद प्रशंसकों की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया। इस बार के विश्व कप में भारत सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed