{"_id":"5db99f7c8ebc3e93da78a05d","slug":"zimbabwes-hamilton-masakadza-handed-new-director-of-cricket-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट से संन्यास के बाद मस्कादजा को मिली नयी जिम्मेदारी, बनाए गए जिम्बाब्वे क्रिकेट के नए निदेशक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट से संन्यास के बाद मस्कादजा को मिली नयी जिम्मेदारी, बनाए गए जिम्बाब्वे क्रिकेट के नए निदेशक
Wed, 30 Oct 2019 08:04 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 30 Oct 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
मस्कादजा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैमिल्टन मस्कादजा को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड का नया निदेशक बनाया गया है। वह एक नवंबर से इस पद का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
BREAKING NEWS: Former national captain Hamilton Masakadza has been appointed as @ZimCricketv director of cricket, a newly created role designed to transform the game both on and off the field. Congratulations and we wish you all the best! #CongratsHamilton 🏏🇿🇼 pic.twitter.com/bVdKy07wKu
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) October 30, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि मस्कादजा ने तीन सितंबर को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में कुछेक मैच खेले और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिए। बता दें कि 20 सितंबर को मस्कादजा ने अफगानिस्तान के खिलाफ करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
36 साल के मस्कादजा ने 18 साल के करियर में 38 टेस्ट, 209 वन-डे और 66 टी-20 मैच खेले हैं। 313 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले मस्कादजा का जिम्बाब्वे क्रिकेट में अहम योगदान है। मस्कादजा ने टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक और आठ अर्धशतक की मदद से 2223 रन बनाए हैं।
वहीं, वन-डे में उनके नाम 5658 रन बनाए हैं। वन-डे में उन्होंने पांच शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि टी-20 में उन्होंने 66 मैचों में 1662 रन बनाए हैं।