फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zimbabwe vs Bangladesh 1st test first day match report at Sylhet

पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे की पकड़ मजबूत, बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन का स्कोर 236/5

Sun, 04 Nov 2018 12:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Zimbabwe vs Bangladesh 1st test first day match report at Sylhet
Zimbabwe vs Bangladesh

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हुआ। जिम्बाब्वे ने सीन विलियम्स (88)और हैमिल्टन मासाकाद्जा (52) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने पांच विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। फिलहाल, पीटर मूर 37 और रेगिस चकाब्वा 20 रन पर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


मेहमान जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर हैमिल्टन मासाकाद्जा और ब्रायन चारी ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। तैजुल इस्लाम ने चारी को 13 रन के निजी योग पर बोल्ड कर जिम्बाब्वे को शुरुआती झटका दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अनुभवी ब्रेंडन टेलर भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। टेलर को तैजुल इस्लाम को नजमुल के हाथों कैच कराकर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया। 47 रन पर दो विकेट गंवा चुकी जिम्बाब्वे की टीम को इसके बाद मासाकाद्जा और सीन विलियम्स ने मजबूती प्रदान करने की कोशिश की लेकिन मासाकाद्जा भी 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Zimbabwe vs Bangladesh 1st test first day match report at Sylhet
Zimbabwe vs Bangladesh

हैमिल्टन मासाकाद्जा को अबु जायेद ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। मासाकाद्जा ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 105 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के लगाए। सिकंदर रजा को नजमुल ने बोल्ड कर जिम्बाब्वे को चौथा झटका दिया। सिकंदर 19 रन बनाकर आउट हुए। सिकंदर और सीन विलियम्स ने चौथे विकेट पर 44 रन की साझेदारी की।

रजा के आउट होने के बाद विलियम्स ने पीटर मूर के साथ पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। सीन विलियम्स को 88 रन के निजी योग पर महमूदूल्लाह ने मेहदी हसन के हाथों कैच कराया। विलियम्स ने 173 गेंदों पर 9 चौके लगाए। ताइजुल इस्लाम ने दो विकेट लिए और बांग्लादेश के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि अबु जायेद, नजमुल और महमूदूल्लाह ने  संयुक्त रूप से 1-1 विकेट झटके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed