{"_id":"5fab52bbb67fe4062f5dd0c7","slug":"zimbabwe-trapped-in-usman-qadir-spin-pakistan-sweep-3-0-in-t20-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादिर की फिरकी में फंसी जिम्बाब्वे, टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कादिर की फिरकी में फंसी जिम्बाब्वे, टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप
Wed, 11 Nov 2020 08:25 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 11 Nov 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
मैन ऑफ द मैच उस्मान कादिर (4/13) की उम्दा गेंदबाजी से पाकिस्तान ने तीसरे व अंतिम टी-20 में जिंबाब्वे को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान ने पहले जिंबाब्वे को नौ विकेट पर 129 रन पर रोक दिया। उसके बाद लक्ष्य को 15.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। अपना पहला ही टी-20 खेलने वाले अब्दुल्ला शफीक ने नाबाद 41 और खुशदिल शाह ने नाबाद 36 रन बनाए। फखर जमां ने 21 और हैदर अली ने 27 रन का योगदान दिया। इससे पहले जिंबाब्वे की ओर से कप्तान चिभाभा (31) डोनाल्ड त्रिरिपानो (28) और मिल्टन शुंबा व वेलिंगटन (11-11) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। वहीं 17 रन अतिरिक्त से मिले।
विज्ञापन
एल्टन की हार से विदाई :
जिंबाब्वे के पूर्व कप्तान एल्टन चिगुंबूरा अपने विदाई मैच में छह गेंदों पर दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस 34 वर्षीय खिलाड़ी को हार के साथ विदा होना पड़ा। उन्होंने पहले ही इस सीरीज के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने जिंबाब्वे के लिए 14 टेस्ट, 213 वनडे और 57 टी20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन