{"_id":"611f2918fb07b26f3b62af39","slug":"zimbabwe-to-host-icc-womens-cricket-world-cup-qualifier-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर की मेजबानी करेगा जिंबाब्वे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिलाओं के क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर की मेजबानी करेगा जिंबाब्वे
Fri, 20 Aug 2021 09:31 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:31 AM IST
सार
जिंबाब्वे 21 नवंबर से पांच दिसंबर तक महिलाओं के विश्व कप क्वालिफायर की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
आईसीसी महिला विश्व कप
- फोटो : twitter@Cricketworldcup
विस्तार
जिंबाब्वे 21 नवंबर से पांच दिसंबर तक महिलाओं के विश्व कप क्वालिफायर की मेजबानी करेगा। न्यूजीलैंड में अगले साल चार मार्च से तीन अप्रैल तक चलने वाले महिला विश्व कप के लिए तीन क्वालिफायर की घोषणा की गई है। हालांकि 10 टीमों के टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा आने वाले समय में की जाएगी। क्वालिफायर से आने वाली टीमें पहले ही आईसीसी महिला चैंपियनशिप से क्वालिफाई कर चुकी पांच टीमों ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान न्यूजीलैंड से जुड़ेंगी।
विज्ञापन
आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा कि हमारे कैलेंडर में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर काफी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। इससे टीमों को विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का ही मौका नहीं मिलेगा बल्कि इससे आईसीसी महिला चैंपियनशिप के अगले चरण में अंतिम दो प्रतिभागी भी निर्धारित होंगे। टूर्नामेंट के पांचवें चरण में बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, श्रीलंका, थाईलैंड, अमेरिका, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे हिस्सा लेंगी
विज्ञापन