फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zimbabwe Sikandar Raza clashed with Ireland player Curtis Campher; Showed bat and ran to hit Watch Video

VIDEO: आयरलैंड के खिलाड़ियों से भिड़े जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा; लाइव मैच में बैट दिखाया, मारने के लिए भी दौड़े

Sat, 09 Dec 2023 12:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 09 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने 13 ओवर में 91 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 14वें ओवर में पूरा बवाल हुआ। तब रजा के साथ ब्रायन बेनेट क्रीज पर थे। उस जिम्बाब्वे को 42 गेंद में 52 रन की जरूरत थी। ऐसा लगा मानो आयरिश खिलाड़ी रजा का विकेट चाहते थे और उन्होंने जानबूझकर रजा को उकसाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Zimbabwe Sikandar Raza clashed with Ireland player Curtis Campher; Showed bat and ran to hit Watch Video
सिकंदर रजा और कर्टिस कैंफर की लड़ाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयरलैंड की टीम फिलहाल जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस दौरान हरारे में दोनों टीमों के बीच गुरुवार को पहला टी20 खेला गया, जिसे जिम्बाब्वे ने एक विकेट से अपने नाम किया। हालांकि, इस मैच में जमकर बवाल हुआ था। आयरलैंड के खिलाड़ी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के बीच लाइव मैच में जमकर विवाद हुआ और इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। विवाद इतना बढ़ गया था कि रजा आयरिश क्रिकेटर कर्टिस कैंफर को बैट दिखाते और उन्हें मारने के लिए दौड़ने वाले थे। हालांकि, अंपायर ने बीच बचाव करते हुए रजा को रोक लिया।
विज्ञापन

दरअसल, मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 औवर में आठ विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। एंड्रयू बलबिर्नी ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। इसके अलावा डेलानी ने 26, हैरी टेक्टर ने 24, टकर ने 21 और कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 14 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान रजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, एनगरवा और मुजबरबानी को दो-दो विकेट मिले। शॉन विलियम्स को एक विकटे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

Zimbabwe Sikandar Raza clashed with Ireland player Curtis Campher; Showed bat and ran to hit Watch Video
रजा और कैंफर - फोटो : सोशल मीडिया
जवाब में जिम्बाब्वे ने 13 ओवर में 91 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 14वें ओवर में पूरा बवाल हुआ। तब रजा के साथ ब्रायन बेनेट क्रीज पर थे। उस जिम्बाब्वे को 42 गेंद में 52 रन की जरूरत थी। ऐसा लगा मानो आयरिश खिलाड़ी रजा का विकेट चाहते थे और उन्होंने जानबूझकर रजा को उकसाने की कोशिश की। पांचवीं गेंद पर आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल रजा को कुछ कहते दिखे। इस पर रजा गुस्सा हो गए और उन्होंने लिटिल को जवाब दिया। लिटिल अपनी बॉलिंग मार्क पर वापस चले गए।
विज्ञापन

जैसे ही रजा ने मुंह दूसरी तरफ घुमाया तो कर्टिस कैंफर रजा को स्लेज करने लगे। इस पर रजा बौखला गए। पहले तो उन्होंने कैंफर को मुंह से जवाब दिया। फिर वह उनकी तरफ दौड़े। हालांकि, अंपायर ने उन्हें दूर खींच लिया। फिर रजा वापस लौटने लगे तो कैंफर ने फिर कुछ कहा और इस पर रजा पीछे घूमकर उन्हें मारने के लिए दौड़े। हालांकि, अंपायर ने एक बार फिर रजा को रोक लिया। फिर लेग अंपायर ने कैंफर को वहां से दूर किया और मामले को संभाला।

आयरलैंड के 148 रन के लक्ष्य का पीछा जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर कर लिया। कप्तान रजा ने 42 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 65 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा वेस्ली मेधेवेयर ने 25 रन और क्लाइव मडांडे ने 20 रन बनाए। ट्रेवर ग्वांडू पांच रन और ब्लेसिंग मुजरबानी दो रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड की ओर से मार्क अडेयर, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी और क्रेग यंग ने दो-दो विकेट लिए। जॉर्ज डॉकरेल को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed