{"_id":"5abef5224f1c1bb9618b49e0","slug":"zimbabwe-cricket-suspend-captain-cremer-and-all-coaching-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने लिया हैरान करने वाला फैसला, कप्तान समेत पूरा कोचिंग स्टाफ सस्पेंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने लिया हैरान करने वाला फैसला, कप्तान समेत पूरा कोचिंग स्टाफ सस्पेंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 31 Mar 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खराब प्रदर्शन के कारण जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने टीम के कप्तान ग्रीम क्रेमर के सहित पूरे कोचिंग स्टाफ को निलंबित करके क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। बता दें कि जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप क्वालिफाइर में यूएई के हाथों हारकर वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गया था, जिसके बाद बोर्ड के अधिकारी पूरी टीम और कोचिंग स्टाफ से नाराज थे।
विज्ञापन
खेल वेबसाइट ESPNCRINFO में इस बात की जानकारी दी है कि बोर्ड ने इन सभी को शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक अपनी इस्तीफा मेल करने को कहा था लेकिन इनमें से किसी ने भी ऐसा नहीं किया, जिसके बाद इन सभी को निलंबित करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच हीथ स्ट्रीक, बल्लेबाजी कोच लांस क्लूजनर, गेंदबाजी कोच डग्लस होंडो, फील्डिंग कोच वाल्टर चावागुटा, फिटनेस कोच सीन बेल और टीम एनालिस्ट स्टानले चिओजा शामिल थे। इनके असाला अंडर-19 टीम के कोच स्टीफन मागोगो और मुख्य चयनकर्ता टटेंडा टायबू पर भी गाज गिरी है और इन्हें भी इनके पद से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड के इस फैसले से आहात होकर हीथ स्ट्रीक ने कहा कि एक पूर्व खिलाड़ी और कोच होने के नाते मैंने जिम्बाब्वे क्रिकेट को जो दिया उसके बदले एक ई-मेल भेजकर आपको हटा दिया जाता है, मुझे कभी भी ऐसी उम्मीद नहीं थी।
उन्होंने कहा कि मैं इस बात को जानता हूं कि हर कोच का कार्यकाल समाप्त होता है, लेकिन ऐसे नहीं। कम से कम हमें हमारी बात रखने का मौका तो मिला होता। मैं टीम को 2020 टी20 वर्ल्ड कप में ले जाने पर काम कर रहा था।