फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ZIM vs NZ Test: Ravindra, Nicholls and Conway hit centuries, New Zealand took a lead of 476 runs over Zimbabwe

ZIM vs NZ Test: रवींद्र, निकोल्स और कॉनवे ने जड़े शतक, न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे पर 476 रन की बढ़त हासिल की

Sat, 09 Aug 2025 09:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलवायो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलवायो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 09 Aug 2025 09:03 AM IST
सार

न्यूजीलैंड ने इसके साथ ही नौ साल पहले इसी मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर चार विकेट 582 में सुधार किया। 

विज्ञापन
ZIM vs NZ Test: Ravindra, Nicholls and Conway hit centuries, New Zealand took a lead of 476 runs over Zimbabwe
रचिन रवींद्र - फोटो : BCCI

विस्तार

रचिन रवींद्र, हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे के बड़े शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर रिकॉर्ड 601 रन बना कर 476 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल खत्म होते समय रवींद्र 139 गेंदों में 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से 165 रन जबकि निकोल्स 150 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। इन दोनों खब्बू बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए अब 285 गेंदों में 256 रनों की अटूट साझेदारी कर ली है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने इसके साथ ही नौ साल पहले इसी मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर चार विकेट 582 में सुधार किया। न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 174 रन पर करने के बाद खेल के दूसरे दिन दो विकेट गंवाकर 427 रन बनाए। इससे पहले कॉन्वे 153 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजरबानी का शिकार बने। उन्होंने दो साल के शतकों का सूखा खत्म करने के दौरान इस पारी में 18 चौके लगाए।
विज्ञापन


निकोल्स ने 245 गेंद की पारी में अब तक 15 चौके लगा चुके है। जिम्बाब्वे को दिन की पहली सफलता रात्रि प्रहरी जैकब डफी (36) के रूप में मिली। विंसेंट मासेकेसा की गेंद में ब्रायन बेनेट ने शानदार कैच लपक कर उनकी पारी को खत्म किया। कॉन्वे और निकोल्स ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। कोन्वे के आउट होने के बाद रवींद्र ने आक्रामक पारी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की बखिया उधेड दी। जिम्बाब्वे की पहली पारी महज 125 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed