{"_id":"8fecb9b2-52b3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"zardari-not-visiting-india-to-watch-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच देखने नहीं आएंगे पाक राष्ट्रपति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच देखने नहीं आएंगे पाक राष्ट्रपति
इसलामाबाद/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 12:33 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भारत दौरे पर आई पाक क्रिकेट टीम का मैच देखने के लिए नहीं आएंगे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता फराहतुल्लाह बाबर ने कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से अफवाह हैं और जरदारी का भारत जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है।
विज्ञापन
बाबर ने कहा, ‘यह खबरें अफवाह हैं। हमें कोई न्यौता नहीं मिला है और बिना किसी न्यौते के भारत दौरे पर जाने की मुझे किसी योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’ इससे पहले, आई खबरों के मुताबिक जरदारी 03 जनवरी को कोलकाता में होने वाले मैच के लिए भारत जाएंगे।
विज्ञापन