{"_id":"71d4e758-5743-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"zaheer-said-take-a-break-from-twenty20-captain-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहीर बोले, टी-20 की कप्तानी से ब्रेक लें धोनी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जहीर बोले, टी-20 की कप्तानी से ब्रेक लें धोनी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 05 Jan 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास का मानना है कि आलोचनाओं का शिकार भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ट्वंटी-20 क्रिकेट की कप्तानी से ब्रेक लेना चाहिए, जिससे कि अपने खेल पर ध्यान दे सकें। बकौल अब्बास, ‘उसे धोनी को टी-20 प्रारूप छोड़ देना चाहिए। उसे इस प्रारूप में कप्तानी से ब्रेक मिलना चाहिए। उसे क्रिकेट का हिस्सा बने रहना चाहिए लेकिन वन-डे और टेस्ट के कप्तान के रूप में। वह आपका कैप्टन कूल है और उसे कुछ समय की जरूरत है।’
विज्ञापन
धोनी की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं क्योंकि घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ 28 बरस में पहली टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम ने अब लचर प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को वन-डे सीरीज भी गंवा दी है। पाकिस्तान ने कोलकाता में दूसरे वन-डे में भारत को 85 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मौजूदा सीरीज में पाकिस्तान के दबदबे के बारे में पूछने पर अब्बास ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम वैसा नहीं है जैसा पहले हुआ करता था।
विज्ञापन