{"_id":"5b5550444f1c1b3b748b64e8","slug":"zaheer-khan-says-team-india-strong-in-absence-of-bhuvneshwar-and-bumrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विंग के बादशाह जहीर खान को भरोसा, भुवनेश्वर-बुमराह की गैर मौजूदगी में भी मजबूत टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्विंग के बादशाह जहीर खान को भरोसा, भुवनेश्वर-बुमराह की गैर मौजूदगी में भी मजबूत टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
bumrah and bhuvi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने से टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। वहीं डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह भी चोट से जूझ रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले तीन मुकाबलों से दोनों ही गेंदबाज बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में चयनकर्ताओं को अभी से चिंता सताने लगी है कि उनके सबसे जांबाज गेंदबाजों की जगह कौन इस डिपार्ट की जिम्मेदारी निभाएगा। इस पर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपनी राय रखी है। जहीर खान का कहना है कि ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
ऐसे में चयनकर्ताओं को कुछ ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। ये सभी अच्छे और अनुभवी गेंदबाज हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलटने में काफी माहिर हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के रूप में टीम के पास शानदार अटैकिंग गेंदबाज भी है।
विज्ञापन
बुमराह और भुवनेश्वर की गैर-मौजूदगी में भी टीम इंडिया काफी मजबूत रहेगी। जहीर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'बुमराह पहले कुछ मैचों के दौरान चोटिल रहेंगे और भुवनेश्वर कुमार को भी चोट लगी है जो आगामी सत्र को देखते हुए चिंता की बात है। लेकिन मेरा मानना है कि इनकी चोटों के बावजूद पांच मैचों की सीरीज लंबी सीरीज है।'