फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zaheer Khan Answers Can Ravichandran Ashwin Go Past Anil Kumble

Ashwin Test Record: जहीर खान बोले- कुंबले के 619 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है ये भारतीय गेंदबाज

Wed, 08 Dec 2021 04:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Dec 2021 04:40 PM IST
सार

अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हरभजन सिंह के टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब उनकी नजर कपिल देव के टेस्ट रिकॉर्ड पर होगी। कपिल ने टेस्ट करियर में 434 विकेट लिए थे।

विज्ञापन
Zaheer Khan Answers Can Ravichandran Ashwin Go Past Anil Kumble
कोहली और अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने अनिल कुंबले के टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रविचंद्रन अश्विन कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। कुंबले भारत के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने करियर में 619 विकेट लिए। वहीं, अश्विन के नाम 427 विकेट हैं।
विज्ञापन


अश्विन पूरी तरह से तैयार हैं
जहीर ने बल्लेबाजी.कॉम से बात करते हुए कहा- अश्विन ने खुद की एक लीग बना ली है। इसी वजह से वह सिमित ओवर की क्रिकेट भी खेल रहे हैं, क्योंकि वह पूरी तरह से तैयार हैं। जब भी उनके हाथ में गेंद होती है, आपको पता होता है कि वह किसी ट्रिक से बल्लेबाजों को फ्रंट फुट पर लाने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


अश्विन के पास रिकॉर्ड बनाने के लिए काफी समय
जहरी ने कहा- उनके पास कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी समय है। अगर वह इसी तरह से गेंदबाजी करते रहे तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी कि अश्विन कुंबले के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दें। अश्विन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 14 विकेट लिए थे। कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने तीन-तीन विकेट और मुंबई टेस्ट की दोनों पारियों में चार-चार विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहीर जीत पर बेहद खुश नजर आए
यही वजह रही कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड को 372 रन से हराने में कामयाब हुई थी। जहीर ने कहा कि भारत को इस तरह जीतते देखकर काफी खुशी हुई। टेस्ट के आखिरी दिन जिस तरह से पिच का व्यवहार था, उससे लग रहा था कि मैच कभी भी खत्म हो सकता था। जयंत यादव ने भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। भारतीय टीम में नए खिलाड़ियों को अच्छा करता देख काफी खउशी हो रही है।

भारतीय टीम इस महीने दक्षिण अफ्रीका जाएगी
भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। वहां, दोनों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद तीन वनडे मैच भी होंगे। अश्विन को हमेशा विदेशी दौरे पर अपनी जगह जडेजा के लिए गंवानी पड़ी है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी उन्हें प्लेइंग-11 में अपनी जगह पक्की करना बड़ी चुनौती होगी। 


अश्विन तोड़ सकते हैं कुंबले का रिकॉर्ड
अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हरभजन सिंह के टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब उनकी नजर कपिल देव के टेस्ट रिकॉर्ड पर होगी। कपिल ने टेस्ट करियर में 434 विकेट लिए थे। इसी के साथ अश्विन भारत में 300 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बने थे। उनसे पहले कुंबले ऐसा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed