INDvsENG: युजवेंद्र चहल ने हासिल की खास उपलब्धि, मैदान पर उतरते ही जड़ा 'शतक'
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। पहला टी-20 में उतरने के साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 मैच पूरे हो गए हैं। चहल अपना 46 वां टी-20 मुकाबला खेलने उतरे हैं। इसके अलावा उन्होंने 54 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। चहल ने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। बता दें कि चहल किसी भी परिस्थिति में विकेट निकालने में सक्षम हैं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टी-20 सीरीज का हिस्सा थे और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।
बीसीसीआई ने दी बधाई
बीसीसीआई ने चहल को उनके 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर बधाई दी है।
Congratulations & best wishes to @yuzi_chahal who will be playing his 1⃣0⃣0⃣th international game today. 👏👏@Paytm #INDvENG #TeamIndia pic.twitter.com/iTSr6cNfC0
— BCCI (@BCCI) March 12, 2021विज्ञापन