फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuzvendra Chahal leaves behind Lasith Malinga To Achieve Major Milestone; 2nd highest wicket taker; IPL 2023

IPL 2023: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा, अब ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड पर नजर

Thu, 06 Apr 2023 11:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Apr 2023 11:44 AM IST
सार

चहल काफी महंगे साबित हुए और चार ओवर में 50 रन खर्च किए। उन्हें सिर्फ जितेश शर्मा का एकमात्र विकेट मिला। हालांकि, यह विकेट लेते हुए चहल आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal leaves behind Lasith Malinga To Achieve Major Milestone; 2nd highest wicket taker; IPL 2023
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 के आठवें मैच में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच रन से हरा दिया। इस जीत ने उन्हें पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 197 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी। इस मैच में राजस्थान की टीम हार गई, लेकिन युजवेंद्र चहल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

चहल काफी महंगे साबित हुए और चार ओवर में 50 रन खर्च किए। उन्हें सिर्फ जितेश शर्मा का एकमात्र विकेट मिला। हालांकि, यह विकेट लेते हुए चहल आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। हालांकि, भारतीयों में इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में वह पहले स्थान पर हैं। चहल ने अब तक 133 मैचों में 171 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.63 का रहा है। इस दौरान चार बार पारी में चार विकेट और एक बार पारी में पांच विकेट शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा बॉलिंग कोच और पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के नाम है। ब्रावो ने 161 मैचों में 183 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.38 का रहा था। यानी चहल अब ब्रावो से सिर्फ 12 विकेट दूर हैं। चहल ने मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा। मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.14 का रहा था। 

40 रन देकर पांच विकेट चहल की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। वहीं, ब्रावो की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 22 रन देकर चार विकेट है। मलिंगा ने 13 रन देकर पांच विकेट झटके थे, जो कि उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में चौथे नंबर पर अमित मिश्रा (166 विकेट) और पांचवें नंबर पर रविचंद्रन अश्विन (159 विकेट) हैं।

IPL 2022: Bravo 1 wicket away from surpassing Malinga in biggest bowling  record | Cricket - Hindustan Times
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए धवन और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 58 गेंदों में 90 रन की साझेदारी हुई। प्रभसिमरन 34 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। भानुका राजपक्षे एक रन, सिकंदर रजा एक रन और शाहरुख खान 11 रन ही बना सके। जितेश शर्मा ने 16 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन की पारी खेली। राजस्थान की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, अश्विन और चहल को एक-एक विकेट मिला।

193 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल के साथ अश्विन ओपनिंग के लिए उतरे थे। यशस्वी 11 रन और अश्विन खाता खोले बिना आउट हुए। जोस बटलर 19 रन, देवदत्त पडिक्कल 21 रन, रियान पराग 20 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान संजू सैमसन ने 25 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, आखिर में शिमरोन हेटमायर ने 18 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली।

वहीं, ध्रुव जुरेल ने 15 गेंदों में 32 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, लेकिन सैम करन ने सिर्फ 10 रन खर्च किए। हालांकि, यह राजस्थान को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। पंजाब की ओर से नाथन एलिस ने चार और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed