{"_id":"5d3ff8398ebc3e6d1d71d9cc","slug":"yuvraj-singh-shines-with-bat-again-for-toronto-nationals-in-global-t20-canada","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह की धमाकेदार वापसी, मैदान पर कर दी चौके-छक्के की बरसात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवराज सिंह की धमाकेदार वापसी, मैदान पर कर दी चौके-छक्के की बरसात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 30 Jul 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवराज सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें 'सिक्सर किंग' कहा जाता है। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर कनाडा जी-20 लीग खेलने पहुंचे युवी सोमवार को अपनी पूरी लय में नजर आए।
2 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
टोरंटो नेशनल्स की कप्तानी करते हुए इस पंजाबी पुत्तर ने विनीपेग हॉक्स के खिलाफ 26 बॉल में 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली। युवी ने अपनी पारी में चार चौके और दो गगनचुंबी छक्के लगाए, लेकिन वह अर्धशतक जड़ने से चूक गए।
3 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह ने कनाडाई बल्लेबाज रोड्रिगो थॉमस के साथ 77 रन की साझेदारी की। युवराज शानदार लय में दिखे और अपनी 26 गेंद की पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जमाए। इस पारी में युवराज ने 173 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से अपना रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बल्लेबाजी से कमाल दिखाने के अलावा उन्होंने दो ओवर भी फेंके, जिसमें 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया। युवराज के इस ऑलराउंड खेल के बावजूद टोरंटो को आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा। हॉक्स ने आखिरी गेंद पर युवी की टीम को तीन विकेट से मात दी।
विज्ञापन
5 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
युवराज के अलावा स्थानीय ओपनिंग बल्लेबाज रोड्रिगो थॉमस (65) और कायरन पोलार्ड (52) ने उम्दा पारियां खेलीं लेकिन तीनों ही बल्लेबाजों की उम्दा पारियां उनकी टीम टोरंटो नैशनल्स को जीत नहीं दिला पाई। हालांकि लीग के शुरुआती मैच में युवी को अपनी धीमी बल्लेबाजी के चलते आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। पीठ दर्द से जूझते हुए उन्होंने टीम के पहले मैच में 27 गेंदों पर 14 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।