{"_id":"5c1b794bbdec2256ca01da85","slug":"yuvraj-singh-says-i-had-an-idea-that-i-would-not-be-picked-in-the-first-round","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई इंडियंस में आते ही युवराज का बड़ा बयान, बोले- पता था पहले दौर में कोई नहीं लेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई इंडियंस में आते ही युवराज का बड़ा बयान, बोले- पता था पहले दौर में कोई नहीं लेगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 20 Dec 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
yuvraj singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह ने आईपीएल के 12वें सीजन की नीलामी के बाद बड़ा बयान दिया हैं। दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब से बाहर किए गए युवराज को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 के लिए अपने टीम में शामिल किया है।
'मुंबई मिरर' से बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने कहा, 'मुझे इस बात का अंदेशा था कि नीलामी के पहले राउंड में मुझे कोई नहीं खरीदेगा। इसका कारण बेहद साफ है। जब आप एक आईपीएल टीम बना रहे होते हो तो आपकी कोशिश होती है कि टीम में युवाओं को जगह दी जाए। ऐसा समझा जा रहा है कि मैं अपने करियर के अंतिम स्टेज पर हूं। मैं उम्मीद कर रहा था कि दूसरे राउंड के दौरान मुझे खरीदार मिल ही जाएगा।'
3 of 5
yuvraj singh
37 वर्षीय युवराज ने कहा, 'मुझे ऐसा अहसास हो रहा था कि मैं शायद इस सीजन में मुंबई की तरफ से ही खेलूंगा। सच बताऊं तो मैं आईपीएल में इस सीजन में खेलने के लिए मौके का इंतजार कर रहा था। मैं खुश हूं कि मुझे ये मौका मिल गया है। आकाश अंबानी ने मेरे बारे में कुछ अच्छी बाते कही हैं। उन्होंने मुझपर विश्वास जताया है, जिससे मैं काफी खुश हूं'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
yuvraj singh
युवराज ने आगे कहा, 'मुंबई की टीम में मेरे साथ कोच जहीर खान, मेंटर सचिन तेंदुलकर और कप्तान रोहित शर्मा होंगे। मैं उनके साथ काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। दोबारा उनके साथ खेलने के मौके का मैं इंतजार कर रहा हूं। जब आपको समर्थन मिलता है तो आपके अंदर अच्छा प्रदर्शन करने का उत्साह भी आता है।'
विज्ञापन
5 of 5
युवराज सिंह
बता दें कि कभी 16 करोड़ में बिकने वाले युवराज पर आईपीएल 2019 की नीलामी के पहले राउंड में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। मगर दूसरे राउंड में मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया। मालूम हो कि साल 2015 की नीलामी के दौरान युवराज सिंह को दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ में खरीदा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।