फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj singh's shines in his first international inning against Australia in champions trophy 2000

जब दुनिया ने पहली बार देखी थी युवराज सिंह की चमक

Sun, 28 May 2017 08:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sun, 28 May 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj singh's shines in his first international inning against Australia in champions trophy 2000

भारत के ऑलराउंडर युवराज सिंह 11 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शिरकत करने जा रहे हैं। युवराज सिंह ने वनडे करियर की शुरुआत नैरोबी में साल 2000 की आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी (आईसीसी नॉकआउट) में केन्या के खिलाफ की थी, जिसमें उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने जबर्दस्त पारी (84 रन, 80 गेंद) खेलते हुए अपना लोहा मनवा दिया था। जिसमें दुनिया ने पहली बार उनकी चमक देखी थी।

विज्ञापन


भारत ने इस मैच में आस्ट्रेलिया को 265 रन का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में विरोधी टीम 224 रन पर ही ढेर हो गई थी। भारत 20 रन से यह मैच जीत गया था। 
विज्ञापन


हालांकि वह 2009 और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले सके थे।

युवराज सिंह ने चैंपियन्स ट्रॉफी में अब तक खेले 13 मैचों की 9 पारियों में 33.87 के औसत से 271 रन बनाए हैं, जिनमें दो फिफ्टी शामिल हैं। ऐसे में इस टूर्नामेंट में वह क्या खास करते हैं यह 5 जून से शुरु हो रहे टूर्नामेंट में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कैंसर को हराने के बाद उन्होंने लगभग 3 वर्षों के अंतराल के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले युवराज पर चयनकर्ता समय समय पर भरोसा जताते रहे हैं इस बार भी चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। ऐसे में उन पर इस टूर्नामेंट में सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed