फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj Singh s Bad Start in this new year

साल का दूसरा दिन भी युवराज के लिए रहा खराब, वीरू और गौती भी फेल

Sun, 03 Jan 2016 12:41 PM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh s Bad Start in this new year

साल 2015 के जाते-जाते युवराज सिंह के लिए टीम इंडिया में वापसी बड़ी खबर बनकर आई थी और उनके प्रशंसकों को लगा था कि नए साल (2016) में वह धमाल मचाएंगे और उन लोगों को करारा जवाब देंगे जिन्होंने भारतीय टीम में खेलने का रास्ता रोक रखा था।

विज्ञापन


लेकिन युवराज सिंह के लिए साल 2016 के शुरुआती दो दिन अच्छे नहीं रहे। साल की शुरुआत यानी पहले ही दिन उनके लिए बुरी खबर आई कि आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें अपनी टीम से बाहर कर दिया है। फिर दूसरे दिन बल्ले ने उन्हें दगा दे दिया।
विज्ञापन


टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास मौका है कि वह भारत में खेले जा रहे टी-20 टूर्नामेंट मुश्ताक अली टी-20 में शानदार प्रदर्शन कर कंगारुओं को उनसे चौकन्ना रहने का संदेश दें लेकिन आज वह ऐसा नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ युवराज ही नहीं वीरेंद्र सहवाग का भी बल्ला नहीं चला और वह 3 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि एक अच्छी खबर यह है कि लंबे समय से चोट के कारण मैदान से दूर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। शमी ने आज 14 गेंदें डाली जिसमें 9 बॉल डॉट फेंकी और 18 रन देकर 3 विकेट झटक लिए।

कप्तान युवराज की नाकामी से टीम को मिली हार

Yuvraj Singh s Bad Start in this new year

मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में कोच्चि में खेले गए एक मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब की टीम को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन बनाए। कप्तान युवराज सिंह इस मैच में नहीं चले और 2 रन बनाकर चलते बने। एक समय टीम की हालत बहुत खराब थी और उसके 5 विकेट सिर्फ 36 रन पर गिर गए थे। जवाब में राजस्थान ने यह लक्ष्य 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

युवी की तरह वीरेंद्र सहवाग भी टी-20 मैच में नहीं चले और सिर्फ 3 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हरियाणा की ओर से खेलते हुए वह बल्ले से नाकाम हो गए। तमिलनाडु के खिलाफ मैच में वह 5 गेंद पर 3 रन ही बना सके। हरियाणा की पूरी टीम 19.1 ओवर में 113 रन बनाकर आउट हो गई जिसके जवाब में तमिलनाडु ने 16 ओवर में 116 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। उसकी ओर से अनिरुद्ध ने नाबाद 54 और बाबा अपराजित ने नाबाद 49 रन बनाए।

चावला के ‘चौके’ से उत्तरप्रदेश ने महाराष्ट्र को हराया

Yuvraj Singh s Bad Start in this new year

टांगी (कटक) में लेग स्पिनर पीयूष चावला (28 रन पर 4 विकेट) और पेसर अंकित राजपूत (15 रन पर 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप-डी मुकाबले में महाराष्ट्र को 7 विकेट से हराकर 4 अंक अर्जित किए।

शनिवार को खेले गए 12-12 ओवर के इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर महाराष्ट्र को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। महाराष्ट्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 12 ओवरों के इस मैच में उसकी पूरी टीम 7 विकेट पर 109 रन पर ढेर हो गई। उसकी ओर से कप्तान केदार जाधव ने नाबाद 52 रन बनाए। जाधव ने 29 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा रोहित मोटवानी और निखिल नाइक ने 14-14 रन का योगदान दिया। प्रयाग भाटी 10 रन बनाकर आउट हुए। महाराष्ट्र के चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

महाराष्ट्र की ओर से रखे गए 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश टीम ने 4 गेंद शेष रहते 3 विकेट पर 113 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि उत्तर प्रदेश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसके 2 विकेट 22 रन के कुल योग पर गिर चुके थे जिनमें समर्थ सिंह (7) और कप्तान एकलव्य द्विवेद्वी (1) के विकेट शामिल थे। इसके बाद ओपनर प्रशांत गुप्ता (35) ने उमंग शर्मा (नाबाद 32) के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। प्रशांत के आउट होने के बाद उमंग ने अक्षदीप नाथ (नाबाद 34) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद रहते हुए यूपी को जीत दिलाई। महाराष्ट्र की ओर से डीजे मुथुस्वामी और एसएम काजी ने एक-एक विकेट झटका।

तेज गेंदबाज ईश्वर पांडेय ने लगाई हैट्रिक

Yuvraj Singh s Bad Start in this new year

वडोदरा में तेज गेंदबाज ईश्वर पांडेय (20 रन पर 4 विकेट) की शानदार हैट्रिक की बदौलत मध्यप्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप-सी मुकाबले में आंध्रप्रदेश को पांच विकेट से पराजित कर दिया। ईश्वर ने पारी की तीसरे ही ओवर में हैट्रिक बना दिया जबकि अपना चौथा विकेट अगले ओवर में लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्रप्रदेश ने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 95 रन बनाए। उसकी ओर से एसएच श्रीनिवास ने सबसे अधिक 22 रन बनाए जबकि उसके पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। जवाब में मध्यप्रदेश ने 18.2 ओवरों में 5 विकेट पर विजयी रन हासिल कर लिया। उसकी ओर से हरप्रीत सिंह ने सबसे अधिक नाबाद 40 रन बनाए।

रनों की बारिश में जीती दिल्ली
ग्रुप-सी के एक अन्य मुकाबले में रनों की जोरदार बारिश हुई। वडोदरा में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने रेलवे को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने 20 ओवर में एक विकेट पर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से सौरभ वाकास्कर ने तूफानी पारी खेली और 55 गेंदों में 118 रनों की पारी खेल डाली। इस पारी में उन्होंने 11 छक्कों के अलावा 7 चौके भी ठोंके लेकिन उनकी टीम के गेंदबाज इस बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर सके।

दिल्ली ने कप्तान गौतम गंभीर (10) की नाकामी के बावजूद 19.2 ओवर में 211 का लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्मुक्त चंद (38 रन, 19 गेंद, 4 चौके और 3 छक्के), नीतिश राना के 15 गेंदों में 34 रन (4 छक्के) की धमाकेदार पारियों के अलावा आदित्य कौशिक ने 36 गेंदों में 53 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला ही दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed