फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj Singh recalls his six sixes on the 10th anniversary at Stuart Broad ball

दस साल बाद युवराज ने सुनाई छह छक्कों की कहानी

Thu, 21 Sep 2017 08:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 21 Sep 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
 Yuvraj Singh recalls his six sixes on the 10th anniversary at Stuart Broad ball
युवराज सिंह

क्रिकेट के इतिहास में भारतीय फैंस के लिए टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह का 6 बॉल पर 6 छक्का बहुत महत्व रखता है। तकरीबन 10 साल पहले टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर सभी का दिल जीता था। मगर दस साल बाद युवराज ने अपने छह छक्कों की कहानी सुनाई है।

विज्ञापन


युवराज ने एक इंटरव्यू में अपने 6 छक्कों की कहानी सुनाते हुए कहा, 'मैं केवल कहानी का ससंस्करण बता सकता हूं। लोगों ने कहा कि फ्लिंटॉफ ने कुछ कहा जिसपर युवराज गुस्सा हो गए और इसी कारण युवराज ने 6 छक्के लगाए। आगे उन्होंने कहा उस दिन उसने ऐसा कुछ नहीं कहा था जिससे मैं कुछ महसूस करूं। मैं उस दिन 6 छक्के मारे क्योंकि वह मेरा दिन था। हाँ, जिस तरह से मैं गेंद को मार रहा था, कुछ दिनों के बाद जब आप वास्तव में जानेंगे तो लगेगा कि क्या हो रहा है।'
विज्ञापन


पढ़ें-10 साल बाद भी कोई नहीं कर सका युवराज के इस बंपर रिकॉर्ड की बराबरी

आगे उन्होंने कहा, ' फ्लिंटॉफ लगातार तंज कस रहे थे और अगला ओवर ब्रॉड का था, फ्लिंटॉफ का ओवर खत्म हो चुका था और युवी के पास स्ट्राइक थी। जिसके बाद सभी जानते हैं कि हमने 6 छक्के लगाए। ब्रॉड ने अपने ओवर में सभी तरह की बॉल डाली जिसके बाद मैंने 6 छक्के लगा दिए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस रिकॉर्ड की खासियत यह है कि एक दशक बाद भी अंतरराष्ट्रीय फटाफट क्रिकेट में और कोई बल्लेबाज इस कारनामे को दोहरा नहीं सका। टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते हुए भी युवराज की सिक्सर किंग की पहचान बनी हुई है।  गौरतलब हो कि युवराज ने साल 2007 इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे। इस मैच में उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 12 गेंदों पर हाफ सेंचुरी भी लगाई थी, जो कि टी-20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड है।


पढ़ें-युवराज सिंह के टीम में शामिल न होने पर मां शबनम ने कही 'विराट' बात

बता दें कि अपने 18 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में युवराज ने कई यादगार पारियां खेली हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ए‌क ही ओवर में 6 लगातार छक्के लगाने का कारनामा करने वाले युवराज सिंह भारत के पहले और विश्व में दूसरे बल्लेबाज हैं। युवराज पहले ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होने एक तेज गेंदबाज के गेंद पर लगातार 6 छक्के लगाए। अभी तक टी-20 इंटरनेशनल मैचों में युवराज के अलावा कोई अन्‍य बल्‍लेबाज यह काम नहीं कर पाया है। वन डे में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने एक ओवर में छह छक्के मारने का रिकॉर्ड कायम किया है। ‌गिब्स ने 2007 के वन डे विश्व कप में यह कारनामा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed