टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और सिक्सर किंग
युवराज सिंह आज 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवराज का जन्म 12 दिसंबर 1981 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। युवराज सिंह फिलहाल अपने खराब फिटनेस की वजह से
टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन इस हीरो ने जिस तरह से अपनी असल जिंदगी में कैंसर से जंग जीत कर मैदान में वापसी की, उसे देखकर माना जा रहा है युवी फिटनेस से लड़कर भी जल्द मैदान पर वापसी करते हुए दिखाई देंगे। आइए जानते हैं 2007 और 2011 वर्ल्ड कप के मैन ऑफ द सीरीज के इस हीरो की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने सच...
2 of 14
युवराज और रैना
- फोटो : File
युवी हमेशा लाइम लाइट में रहे हैं, वो अक्सर मौज-मस्ती के मुड में रहते हैं। माना जाता है कि ऐसा उनके पंजाबी परिवार में जन्म लेने की वजह से है। युवी कभी भी क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे, लेकिन मजबूरी में उन्हें क्रिकेट को अपना करियर बनाना पड़ा।
3 of 14
अपने पिता योगराज के कंधे पर युवराज
- फोटो : File
युवी को अपने पिता योगराज सिंह की वजह से क्रिकेट खेलनी पड़ती थी। योगराज स्वभाव से बेहद ही सख्त इंसान हैं और युवराज जब भी क्रिकेट की प्रैक्टिस नहीं किया करते थे तो वो उन्हें सोते हुए उठाकर रात को ही लाइट की रोशनी में उन्हें प्रैक्टिस करवाया करते थे।
4 of 14
युवराज अपनी बहनों के साथ
- फोटो : File
युवराज के पिता ने एक बार कहा भी है कि वो युवराज को क्रिकेट के शिखर पर जाता हुआ देखना चाहते थे और युवी ने वो करके दिखाया। युवराज की ही बदौलत टीम इंडिया ने 2007 में टी20 और 2011 में वर्ल्ड कप जीता।
5 of 14
युवराज अपनी मां के साथ
- फोटो : File
ये युवराज सिंह के 11वें बर्थडे की फोटो हैं। इस फोटो में युवी अपनी मां सबनम सिंह और छोटे भाई जोरावर सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।