फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj out for duck as kerala stun punjab in hazare quarters

विजय हजारे ट्रॉफी से पंजाब बाहर

Thu, 28 Feb 2013 12:25 AM IST
विशाखापटनम/खेल डेस्क
विशाखापटनम/खेल डेस्क Updated Thu, 28 Feb 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
yuvraj out for duck as kerala stun punjab in hazare quarters

केरल ने पंजाब को 46 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट में उसके अभियान को रोक दिया। वीए जगदीश के 119 और कप्तान सचिन बेबी के 70 गेंदों में 12 चौके की मदद से बनाए गए नाबाद 104 की मदद से केरल ने छह विकेट पर 320 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब की टीम 47.3 ओवर में 274 रन बनाकर सिमट गई।

विज्ञापन


गुरकीरत सिंह के 99 और कप्तान मनदीप सिंह के 81 रन की शानदार पारियों से पंजाब ने लक्ष्य का जोरदार ढंग से पीछा किया लेकिन टीम अंत में लड़खड़ा गई जिसका खामियाजा उसे टूर्नामेंट से बाहर होकर भुगतना पड़ा। युवराज सिंह खाता खोले बिना पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
विज्ञापन


गुरकीरत ने 106 गेंदों की पारी में 12 चौके लगाए जबकि मनदीप ने 96 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। तरुवर कोहली ने 31 रन बनाए। केरल की ओर से तेज गेंदबाज परमेश्वरन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। युवराज बैट से भले ही विफल रहे लेकिन गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए उन्होंने सात ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली भी अंतिम चार में
एक अन्य क्वार्टर फाइनल में मध्यम तेज गेंदबाज सुमित नरवाल के पांच विकेट की घातक गेंदबाजी के बाद गौतम गंभीर के नाबाद 44 रन की मदद से दिल्ली ने एकतरफा मुकाबले में गुजरात को आठ विकेट से पीटकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में मात्र 126 रन पर ढेर हो गई।


जवाब में दिल्ली ने 28.4 ओवर में ही दो विकेट पर 130 रन बनाकर शानदार जीत हासिल कर ली। दिल्ली की ओर से मिथुन मन्हास 23 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए जबकि उन्मुक्त चंद ने 28 और विकेटकीपर पुनीत बिष्ट ने नाबाद 20 रन का योगदान किया। गंभीर मैच में ओपनिंग की बजाए चौथे नंबर पर उतरे। गुजरात की ओर से कप्तान पार्थिव पटेल ने 18 और अक्षर पटेल ने 30 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed