फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj is best option for number six batting order says chetan chauhan

नंबर 6 के लिए युवी हैं बेस्ट: चेतन चौहान

Thu, 01 Nov 2012 08:40 PM IST
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Nov 2012 08:40 PM IST
विज्ञापन
yuvraj is best option for number six batting order says chetan chauhan

पंद्रह नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में छठे नंबर के लिए युवराज और सुरेश रैना के बीच मुकाबला है। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और डीडीसीए रणजी सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन चेतन चौहान का भी यही मानना है। दिल्ली और यूपी के बीच 2 नवंबर से शुरू हो रहे रणजी मैच की पूर्व संध्या पर नेहरू स्टेडियम पहुंचे चेतन चौहान ने कहा कि मेरा मानना है कि सुरेश रैना और युवराज में नंबर 6 सिक्स पर बल्लेबाजी के लिए युवराज सही रहेंगे और उनके खेलने की संभावना भी अधिक है।

विज्ञापन


चेतन चौहान ने युवराज की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपनी गंभीर बीमारी की वजह से 300 दिन क्रिकेट से दूर रहे। बीमारी से जूझते हुए इलाज करवाया और जब मैदान में वापसी की तो और शानदार प्रदर्शन किया। रणजी में कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अच्छा संकेत है कि कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रथम श्रेणी मैचों में खेल रहे हैं। इससे डोमेस्टिक क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा और इसका स्टैंडर्ड भी ऊंचा होगा।
विज्ञापन


दर्शकों की रुचि बढ़ेगी और यह क्रिकेट के लिए बेहतर साबित होगा। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतर न कर पाने वाले क्रिकेटरों के लिए भी डोमेस्टिक क्रिकेट में परफार्म करने का अच्छा मौका है। उन्होंने डे नाइट टेस्ट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इससे क्रिकेट को बहुत फायदा नहीं है। दर्शक बढ़ेंगे आमदनी बढ़ेगी लेकिन इससे क्रिकेट को क्या फायदा। इसे मूलरूप में ही होना चाहिए। बीसीसीआई भी डे-नाइट टेस्ट के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed