फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj dedicates man of the match award to delhi rape victim

मैन ऑफ द मैच पुस्कार गैंगरेप पीड़ित को समर्पितः युवी

Fri, 21 Dec 2012 04:39 PM IST
पुणे/इंटरनेट डेस्क
पुणे/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Dec 2012 04:39 PM IST
विज्ञापन
yuvraj dedicates man of the match award to delhi rape victim

इंग्लैंड के खिलाफ कल खेले गए टी-20 मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले युवराज सिंह ने इस पुरस्कार को दिल्ली की गैंगरेप पीड़ित लड़की को समर्पित किया है।

विज्ञापन


मैच के बाद प्रेस से बातचीत में युवराज ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम उस लड़की की स्थिति को लेकर चिंतित है। इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। पूरी टीम उसके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।
विज्ञापन


युवराज ने कहा कि मैं भगवान से सिर्फ दुआ करता हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए। उन्होंने कहा कि मैं अपना खिताब लड़की और उसके माता-पिता को समर्पित करता हूं। मैं नहीं जानता कि इस समय उसकी हालत कैसी है लेकिन मैंने उसके बारे में बहुत सी खबरें सुनी और पढ़ी है, जिससे मैं बेहद परेशान हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार की रात राजधानी दिल्ली में 23 वर्षीय छात्रा का चलती बस में बलात्कार किया गया था जिससे पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पीड़ित छात्रा का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा की हालत स्थिर लेकिन नाजुक है।


कल खेले गए मैच में भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे युवराज सिंह ने अपने आलराउंड प्रदर्शन के साथ ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। युवराज ने 21 गेंद पर दो चौके और तीन छक्कों के साथ 38 रन की पारी के अलावा चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट भी चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed