{"_id":"2304cbba-271f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"yuvraj-and-harbhajan-make-comeback-in-test-team-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट टीम का ऐलान, युवी और भज्जी की वापसी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट टीम का ऐलान, युवी और भज्जी की वापसी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क/एजेंसी
Updated Mon, 05 Nov 2012 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन सोमवार को कर दिया। टी-20 क्रिकेट में सफल वापसी के बाद युवराज सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में भी वापसी की और टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन
युवराज के अलावा ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और ओपनर मुरली विजय की भी टीम में वापसी हुई है। युवा ओपनर अजिंक्य रहाणे को भी मौका दिया गया है लेकिन सुरेश रैना और एस बद्रीनाथ को टीम से बाहर कर दिया गया है। अनुभवी ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी टीम में कायम है। मध्यक्रम में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, चेतेश्वर पुजारा, युवराज और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ी पारी खेलने का दारोमदार रहेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख संदीप पाटिल की अध्यक्षता में यहां क्रिकेट सेंटर में नई चयन समिति की पहली बैठक हुई। चयन समिति ने टीम का चयन करने में ज्यादा समय नहीं लगा। बैठक में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हुए थे। पहले यह घोषणा की गई थी कि सिर्फ पहले टेस्ट के लिए टीम चुनी जाएगी लेकिन बाद में चयनकर्ताओं ने पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम का चयन कर लिया।
विज्ञापन
सहवाग, गंभीर की जोड़ी पर भरोसा कायम
पिछले कई टेस्ट मैचों में टीम को अच्छी शुरुआत न देने के बावजूद चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ अनुभवी ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर पर भरोसा जताया। उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबले में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके, फिर भी गंभीर को टीम में बरकरार रखा गया है। सहवाग भी चयन से एक दिन पहले फार्म में नहीं थे लेकिन सोमवार को उन्होंने 107 रन की पारी खेलकर चयनकर्ताओं को खुश कर दिया।
टीम में चार विशेषज्ञ ओपनर
टीम में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के होने के बावजूद युवा ओपनर अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय को जगह दी गई। टीम में चार विशेषज्ञ ओपनर हो गए हैं। शायद चयनकर्ता गंभीर और सहवाग को संदेश देना चाह रहे हों कि यदि पहले दो टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो उन्हें बाहर बैठाया जा सकता है। संभवत: यह भी हो सकता है कि रहाणे को ओपनिंग के बजाय मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने का मौका मिले।
छठवें नंबर पर खेलेंगे युवी
टीम में छठवें नंबर पर बल्लेबाजी की होड़ में युवराज सिंह ने सुरेश रैना को पछाड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में रैना ने दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में कुल 58 रन बनाए थे। युवराज ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में मध्य क्षेत्र के खिलाफ उत्तर क्षेत्र की तरफ से 208 रन बनाकर दावा ठोका था। इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया ‘ए’ के अभ्यास मैच में युवराज ने 59 रन बनाने के बाद प्रथम श्रेणी में पहली बार पांच विकेट हासिल किए थे। युवराज ने आखिरी टेस्ट नवंबर 2011 में मुंबई में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था।
स्पिन तिकडी में भज्जी शामिल
इंग्लैंड को स्पिन के जाल में फंसाने के लिए चयनकर्ताओं ने प्रज्ञान ओझा और आर अश्विन के साथ अनुभवी हरभजन सिंह को टीम में शामिल। हालांकि भज्जी का घरेलू क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं है लेकिन उनके अनुभव को वरीयता दी गई।
चोटिल जहीर पर खेला जुआ
मुंबई के लिए रेलवे के खिलाफ रणजी मैच खेल रहे मीडियम पेसर जहीर खान मैच में दूसरे दिन चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर रहे थे। लेकिन पहले टेस्ट में अभी समय होने के कारण उनका भी टीम में चयन कर लिया गया। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के फिजियोथेरेपिस्ट आशीष कौशिक ने जैसे ही जहीर के बारे में अपनी रिपोर्ट चयनकर्ताओं को सौंपी, उसके कुछ मिनट बाद ही टीम का चयन कर लिया गया। टीम में उमेश यादव, इशांत शर्मा और जहीर खान के रूप में तीन तेज गेंदबाज हैं
टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, चेतेश्वर पुजारा, आर अश्विन, उमेश यादव, प्रज्ञान ओझा, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, इशांत शर्मा, मुरली विजय और जहीर खान।